फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Taylor's body found in the street, murder suspected

Karnal News: गली में मिला टेलर का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:22 AM IST
विज्ञापन
Taylor's body found in the street, murder suspected
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हांसी रोड की गली नंबर-3 में बुधवार देर रात एक टेलर का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक 24 वर्षीय सोनू गली नंबर-6 में रहता था। परिजनों ने निसिंग क्षेत्र के कुछ युवकों पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
परिजनों का कहना है कि सोनू सुबह से उन युवकों के साथ था और वे दिन भर शराब पीते रहे। दिन चढ़ते ही उनके बीच कहासुनी हो गई और शाम को उसका शव गली में पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि सोनू के गले पर दबाव के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
उन्होंने बताया कि झगड़े के बाद युवक सोनू को रेलवे स्टेशन की ओर ले गए और वहां मारपीट की गई। इसी दौरान एक युवक ने सोनू को पीछे से पकड़ा और दूसरे ने उसका गला दबा दिया। सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया और हत्या की धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर पुलिस चौकी से जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि युवक के गले पर निशान मिलने और परिजनों के आरोपों के आधार पर हत्या की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
जांच के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस अब मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के जरिये युवकों की पहचान करने में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed