फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Taxi driver dies of dengue

Karnal News: टैक्सी चालक की डेंगू से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver dies of dengue
- शुक्रवार को दो नए मरीज मिले, चार को थमाया नोटिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक 35 वर्षीय टैक्सी चालक की डेंगू से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि चालक की मौत करीब एक माह पहले, नवंबर में हुई थी, लेकिन विभाग के पास दिल्ली के निजी अस्पताल ने दिसंबर में करनाल स्वास्थ्य विभाग को मौत की सूचना दी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच कमेटी ने युवक की मौत की जांच कर उसे डेंगू बुलेटिन में शामिल किया। जिले में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं।

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की 160 टीमों ने बुधवार को 4406 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। जिनमें सात घरों के विभिन्न स्थानों पर लार्वा मिला और चार मकान मालिकों को विभाग की टीमों ने नोटिस थमाया। इसके साथ-साथ बुधवार को 96 संदिग्ध नमूनों में से दो व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए। ऐसे में अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 555 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभी तक जिले के सात लाख 68 हजार 616 घरों को चेक कर चुकी है। जिनमें अभी तक 7205 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है और टीमों ने 3947 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed