फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Target to test 9.39 lakh suspected TB patients this year

Karnal News: इस वर्ष 9.39 लाख संदिग्ध टीबी मरीजों की जांच का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Target to test 9.39 lakh suspected TB patients this year
- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश को मिला नया लक्ष्य
विज्ञापन


- प्रदेश में सबसे अधिक फरीदाबाद में 66,879, सबसे कम चरखी दादरी में 19,068 मरीजों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। टीबी मुक्त भारत अभियान-2025 के लिए राज्य टीम ने प्रदेशभर के 22 जिलों की संभावित जनसंख्या के हिसाब से वर्ष 2024 में नौ लाख 39 हजार 649 संदिग्ध मरीजों की तलाश कर उनकी माइक्रोस्कॉपी जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश में फरीदाबाद को 66,879, हिसार को 64,792 और करनाल के स्वास्थ्य विभाग को 56,000 मरीजों की जांच करनी होगी। इनमें सबसे कम चरखी दादरी के 19,068 संदिग्ध मरीजों की माइक्रोस्कॉपी जांच करनी होगी। - संवाद


टीबी के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी हो।
- शाम के समय बुखार आता हो।
- खांसते समय बलगम में खून आता हो।
- छाती में दर्द होता हो या सांस फूलती हो।
- भूख और वजन कम हो रहा हो।
- रात के समय पसीना आता हो।

प्रदेश के जिलानुसार संभावित जनसंख्या व नए लक्ष्य पर नजर
जिला जनसंख्या कुल टेस्ट प्रतिमाह टेस्ट
अंबाला 1408731 42262 3522
भिवानी 1286670 38600 3217
चरखीदादरी 635613 19068 1589
फरीदाबाद 2229309 66879 5573
फतेहाबाद 1166758 35003 2917
गुरुग्राम 1876292 56289 4691
हिसार 2159740 64792 5399
झज्जर 1185823 35575 2965
जींद 1650700 49521 4127
कैथल 1329516 39885 3324

करनाल 1866674 56000 4667
कुरुक्षेत्र 1194899 35847 2987
महेंद्रगढ़ 1142169 34265 2855
मेवात 1350019 40501 3375
पलवल 1289405 38682 3224
पंचकूला 692591 20778 1731
पानीपत 1490554 44717 3726
रेवाड़ी 1110506 33315 2776
रोहतक 1311947 39358 3280
सिरसा 1604938 48148 4012
सोनीपत 1834153 55025 4585
यमुनानगर 1504620 45139 3762
कुल 31321629 939649 78304
(यह आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की टीबी विंग से लिए गए हैं।)

स्टेट टीम ने हर वर्ष की तरह अबकी बार भी टीबी के संदिग्ध मरीजों को तलाश कर उनकी जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश की तीन करोड़ 13 लाख 21 हजार 629 संभावित जनसंख्या दर्ज की गई है। जिसके हिसाब से प्रदेश को वर्ष 2024 में नौ लाख 39 हजार 649 संदिग्ध मरीजों की जांच करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से प्रतिमाह जांच का भी लक्ष्य दिया गया है। करनाल ने वर्ष 2023 में अपने लक्ष्य से अधिक मरीजों की जांच की थी। जो 106 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

डॉ. सिम्मी कपूर, उप-सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed