फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Take part in the Republic Day parade on Rajpath loyalty

राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी निष्ठा

Fri, 15 Jan 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 15 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की कक्षा नौवीं की छात्रा निष्ठा को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना गया है। वह 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शिरकत करेंगी। कैडेट निष्ठा एनसीसी एयर विंग रूप संख्या चार की प्रतिभावान कैडेट है।

विज्ञापन


उसने यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय तथा करनाल जिले का भी नाम रोशन किया है। निष्ठा का लक्ष्य भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर देश की सेवा करना है, जिसके लिए वह सतत् प्रयत्नशील है। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना राय सिंह ने बधाई दी है। 
विज्ञापन


एनसीसी एयर विंग के एएनओ आनंद कुमार मिश्रा की निगरानी में कैडेट निष्ठा ने पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार जीते। कनिपला कुरुक्षेत्र में आयोजित एनसीसी के दस दिवसीय कैंप 19 अगस्त, 28 अगस्त 2015 में निबंध लेखन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ उसने कैंप में ओवरऑल बेस्ट कैडेट गर्ल की ट्राफी पर भी कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्ठा की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए उस समय उन्हें गणतंत्र दिवस की प्री. परेड के लिए चुन लिया गया। इस हेतु उसने अपना प्री. आरडी कैंप एनसीसी अकादमी रोपड़ में लगाया, जहां उसकी बेहतरीन ड्रिल और कार्य कौशल को देखते हुए उसे दिल्ली में राजपथ पर परेड  करने का अवसर मिला। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार भामा तथा एनसीसी एयर विंग के एएनओ आनंद कुमार मिश्रा ने भी निष्ठा को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed