{"_id":"35e0d3b4ddec23cebd00f23d2fb9658a","slug":"take-part-in-the-republic-day-parade-on-rajpath-loyalty-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी निष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेगी निष्ठा
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-7 की कक्षा नौवीं की छात्रा निष्ठा को गणतंत्र दिवस परेड के लिए चुना गया है। वह 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शिरकत करेंगी। कैडेट निष्ठा एनसीसी एयर विंग रूप संख्या चार की प्रतिभावान कैडेट है।
विज्ञापन
उसने यह उपलब्धि हासिल कर विद्यालय तथा करनाल जिले का भी नाम रोशन किया है। निष्ठा का लक्ष्य भारतीय वायु सेना में पायलट बनकर देश की सेवा करना है, जिसके लिए वह सतत् प्रयत्नशील है। उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीना राय सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
एनसीसी एयर विंग के एएनओ आनंद कुमार मिश्रा की निगरानी में कैडेट निष्ठा ने पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अनेक पुरस्कार जीते। कनिपला कुरुक्षेत्र में आयोजित एनसीसी के दस दिवसीय कैंप 19 अगस्त, 28 अगस्त 2015 में निबंध लेखन तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ-साथ उसने कैंप में ओवरऑल बेस्ट कैडेट गर्ल की ट्राफी पर भी कब्जा जमाया।
विज्ञापन
निष्ठा की इन्हीं उपलब्धियों को देखते हुए उस समय उन्हें गणतंत्र दिवस की प्री. परेड के लिए चुन लिया गया। इस हेतु उसने अपना प्री. आरडी कैंप एनसीसी अकादमी रोपड़ में लगाया, जहां उसकी बेहतरीन ड्रिल और कार्य कौशल को देखते हुए उसे दिल्ली में राजपथ पर परेड करने का अवसर मिला। विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विनोद कुमार भामा तथा एनसीसी एयर विंग के एएनओ आनंद कुमार मिश्रा ने भी निष्ठा को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने पर बधाई दी।