फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Take immediate action on complaints regarding water supply and property ID

Karnal News: जलापूर्ति, संपत्ति आईडी की शिकायतों पर तुरंत करें कार्रवाई

Fri, 22 Aug 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 22 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Take immediate action on complaints regarding water supply and property ID
117.... सीएम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर चर्चा करती   नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा। प्रवक् - फोटो : mathura

विज्ञापन

निगमायुक्त डॉ, वैशाली ने सीएम विंडो, समाधान शिविर, जन संवाद, पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने वीरवार को सीएम विंडो, समाधान शिविर, जन संवाद, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकर (एसएमजीटी.) तथा केंद्रीयकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पोर्टल पर आई मांगों और शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलापूर्ति, सीवरेज क्लीनिंग, साफ-सफाई तथा प्रॉपर्टी आईडी जैसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करें।
जिन शाखाओं में ज्यादा शिकायतें हैं, उनके निपटान के लिए निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य दिया। लक्ष्य को पूरा कर उसकी रिपोर्ट सौंपी जाए। अगर वह लक्ष्य पूरा नहीं करेंगे, तो कार्रवाई की जाएगी। जिन शाखाओं में कम शिकायतें हैं, उनका शीघ्र समाधान किया जाए। किए गए कार्य की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर.) समय पर अपलोड की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि उक्त पोर्टल पर आई मांगों पर निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उससे पहले फिजिबिलिटी यानि व्यवहार्यता अवश्य चेक की जाए, अगर फिजिबिलिटी नहीं है, तो उसे पोर्टल पर दर्ज कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप निगम आयुक्त अभय सिंह को निर्देश दिए कि जो शिकायतें एटीआर. के बावजूद पोर्टल पर दोबारा वापस आ रही हैं, उनकी समीक्षा की जाए।
बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य नगर योजनाकार धर्मपाल सिंह, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण व ओपी. करदम, सहायक नगर योजनाकार नवरत्न, अधीक्षक संतोष रानी, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा, नायब तहसीलदार राम कुमार तथा ग्रीवेंस सेल के सलाहकार जशनजीत सिंह मौजूद रहे।




सीवरेज व जलापूर्ति की यहां करें शिकायत
- निगमायुक्त ने बताया कि सीवरेज क्लीनिंग व वाटर सप्लाई को लेकर अगर किसी नागरिक को शिकायत है, तो वह नगर निगम के टोल फ्री नंबर 14420 पर कॉल कर ऐसी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत दर्ज करने के लिए दो शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed