फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tableaux in the procession gave the message of Maharishi Valmiki.

Karnal News: शोभायात्रा में झांकियों ने दिया महर्षि वाल्मीकि का संदेश

Wed, 08 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 08 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tableaux in the procession gave the message of Maharishi Valmiki.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जगह-जगह विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। शोभायात्राएं निकाली गईं। इनमें आकर्षक झांकियों के माध्यम से महर्षि की शिक्षाओं का संदेश दिया गया। शोभायात्राओं में बाल कलाकार मुख्य आकर्षण रहे। हवन और भंडारों का आयोजन किया गया। शोभायात्राओं का रास्ते में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सड़क के दोनों ओर लोग यात्राओं के स्वागत के लिए खड़े हुए थे।

निगदू में भगवान वाल्मीकि जन सेवा दल और समस्त वाल्मीकि समाज ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा निकाली। मार्ग में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक भगवानदास कबीरपंथी व कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के पुत्र कर्ण प्रताप बेदी रहे। विशिष्ट अतिथि जजपा के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, हरियाणा सफाई कर्मचारी के वाइस चेयरमैन आजाद सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, कर्म सिंह जाम्बा मंडल अध्यक्ष राजपाल हैबतपुर रहे। मंदिर के संत रामदास महाराज, भगवान वाल्मीकि जन सेवा दल के प्रधान रिन्टू परोचा, भाजपा युवा नेता अमन बेदी व रवि परोचा ने स्वागत किया। मंदिर निर्माण के लिए विधायक ने 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। शोभायात्रा में लव-कुश, राम-सीता व महर्षि वाल्मीकि की झांकियों ने नगर वासियों का मन मोहा। तेजपाल ,संदीप कुमार,अमित कुमार, बंटी कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed