फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   T20 World Cup: Cricket fans' eyes on the match against Zimbabwe

टी-20 विश्व कप : जिम्बाब्वे से मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की निगाह

Thu, 26 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 26 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
T20 World Cup: Cricket fans' eyes on the match against Zimbabwe
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। टी-20 विश्व कप भारतीय टीम के आगे के सफर के लिए जिम्बाव्वे और वेस्टइंडीज से उनके मैच बहुत मायने रखते हैं। क्रिकेट प्रेमी और खिलाड़ियों की वीरवार के जिम्बव्वे के खिलाफ मैच पर निगाह बनी हुई है। उनका कहना है कि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम को जिम्बाब्वे की टीम को बड़े अंतर से हराना होगा। बाद में उसे वेस्टइंडीज से अपना मैच तो जीतना ही होगा।
क्रिकेट के खिलाड़ी व कोच ने बताया कि जिम्बाब्वे के साथ खेले जाने वाला मैच बहुत अहम है। इसी मैच से पता चल पाएगा की भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है या नहीं। जिम्बाब्वे की टीम के अच्छे प्रदर्शन से उसे कमतर नहीं आंका जा सकता। भारतीय टीम को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
विज्ञापन




जीतने पड़ेंगे अपने दोनों मैच
क्रिकेट कोच सुखबीर ने बताया कि वीरवार का मैच किसी न किसी मोड़ पर जाकर फंस सकता है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जाने के लिए अपने दोनों मैच जीतने पड़ेंगे। नेट रन रेट में सुधार भी बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक का विकल्प देखें
खिलाड़ी रजत बोले कि फार्म में नहीं चल रहे अभिषेक शर्मा के इस मैच में खेलने के आसार कम लग रहे हैं। कप्तान सूर्य कुमार यादव को उनका विकल्प देखना होगा। हो सकता है फिर वह अभिषेक पर दांव लगाएं।

साउथ अफ्रीका की जीत भी हो
खिलाड़ी शुभम बोले कि वीरवार का वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका का मैच भी भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। अगर इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बाजी मारी तो फिर भारतीय टीम के लिए राह आसान हो जाएगी।


गेंदबाजी करनी होगी बेहतर
खिलाड़ी रोहन बोले कि भारतीय टीम को मैच में गेंदबाजी की ओर ज्यादा ध्यान देना होगा। मैच में उनको काफी बड़े अंतर की जीत ही सेमीफाइनल तक पहुंचा सकती है। जसप्रीत बुमराह को शानदार प्रदर्शन करना होगा।



कम स्कोर पर रोकना होगा
खिलाड़ी अनुभव का कहना है कि भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम को कम स्कोर पर रोक लेती है और लक्ष्य का पीछा करते हुए कम ओवर में मैच जीत लेती है तो उनकी राह आसान हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed