फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   t is dangerous for parents to whisper to their children.

Karnal News: अभिभावकों का बच्चों से तुतला कर बोलना खतरनाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
t is dangerous for parents to whisper to their children.
अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस
विज्ञापन

- जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में चल रहा बच्चों का इलाज, अब तक 510 और इस वर्ष अप्रैल से सितंबर सामने आए 139 केस
अनुज शर्मा
करनाल। अभिभावकों का अपने बच्चों से हकला कर और तुतला कर बोलना खतरनाक साबित होता जा रहा है। यह बात जिला नागरिक अस्पताल के ऑडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों के पास इलाज के लिए पहुंच बच्चों के अभिभावकों की काउंसलिंग में सामने आ रही है।
जिला नागरिक अस्पताल के जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) की प्रबंधक अर्चना ने बताया कि जिले में बोलने से संबंधित 510 केस हैं। इस वर्ष अप्रैल से सितंबर तक 139 केस सामने आए हैं। जो डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। वहीं सिर्फ हकलाने से संबंधित 22 केस नियमित रूप से अस्पताल के ऑडियोलॉजी विभाग में स्पीच थेरेपिस्ट के पास इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ऑडियोलॉजिस्ट अपूर्णा शर्मा ने बताया कि आजकल अभिभावक अपने बच्चों से लाड-प्यार में सही तरीके से न बोलकर हकला व तुतला कर बोल रहे हैं। जिससे बच्चे अपने अभिभावकों से उसी भाषा को सीख रहे हैं। इसे देखते हुए वर्ष 2024 में अंतरराष्ट्रीय हकलाना जागरूकता दिवस की थीम सुनने की शक्ति रखी गई है। यह थीम इसी पर प्रकाश डालती है कि हकलाने वाले लोगों को दूसरों को सुनना सिखाना चाहिए, जिससे विश्वास और समझ बनाने में मदद मिल सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




हकलाना या तुतलाना जन्मजात नहीं
ऑडियोलॉजिस्ट अपूर्णा शर्मा ने बताया कि हकलाना या तुतलाना जन्मजात नहीं है। ऐसा लोगों में भ्रम है कि यह हकलाना या तुतलाना जन्मजात होता है लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि वहीं आजकल अभिभावक अपने बच्चों से बात न करके मोबाइल थमा देते हैं। इससे भी वे सही तरीके से नहीं बोल पाते हैं। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों को समय देना चाहिए और उनसे सही तरीके से बातचीत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed