फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   T-flyover project will gain momentum in the new year..

Karnal News: युवती ने शोर मचा युवक को पिटवाया, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
T-flyover project will gain momentum in the new year..
फोटो खींचने का लगाया आरोप
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-13 में दोस्त के साथ पहुंचे कार सवार युवक पर युवती ने फोटो खींचने का आरोप लगा शोर मचा दिया। जिसके बाद युवती ने अपने भाई और कुछ युवकों को बुलाकर युवक की जमकर धुनाई करा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। आरोपी युवक पुलिस के पहुंचने से पहले भाग निकले। राजीव पुरम निवासी नितिन शर्मा ने बताया कि वह 19 नवंबर को अपने दोस्त आशु के साथ कार से सेक्टर-13 बाजार गया था। वह एक दुकान पर चला गया जबकि आशु कार में बैठा रहा। तभी वहां एक युवती पहुंची और आशु पर उसके फोटो लेने का आरोप लगा झगड़ा करने लगी। उन्होंने युवती को अपना मोबाइल भी दिखाया, जिसमें युवती की फोटो नहीं थी। जिसके बाद युवती ने अपने भाई और कुछ युवकों को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed