फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Synthetic court started crumbling, questions on construction

Karnal News: उखड़ने लगा सिंथेटिक कोर्ट, निर्माण पर सवाल

Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Nov 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Synthetic court started crumbling, questions on construction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्ण स्टेडियम में चार वर्ष पहले 2.44 करोड़ रुपये की लागत से बने तीन वॉलीबॉल और दो बास्केटबाल कोर्ट को सिंथेटिक बनाया गया था। खिलाड़ियों के खेल स्तर को ओर बेहतर करने के लिए यह सुधार किया गया लेकिन चार साल बीतने पर यह कोर्ट उखड़ना शुरू हो गए है।

कर्ण स्टेडियम में यह कार्य पीडब्ल्यूडी की ओर से शिव नरेश कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से करवाया गया था। उस दौरान स्टेडियम में पांच कोर्ट को बनाने का कार्य किया गया। शुरूआत में इन कोर्ट का एस्टीमेट 1.54 करोड़ रुपये था। जैसे जैसे निर्माण कार्य आगे बढ़ा अतिरिक्त बजट की जरूरत पड़ी। पीडब्ल्यूडी द्वारा खेल विभाग को निर्माण कार्य के लिए अतिरिक्त 90 लाख रुपये की रिवाइज इस्टीमेट बनाकर भेजना पड़ा। जिसकी मंजूरी मिलने के बाद इन पांचों कोर्ट में सिंथेटिक ट्रैक का कार्य पूरा हुआ। अब इसे कंपनी की कमी कहें या फिर खेल विभाग की लापरवाही। हालात यह है कि ट्रैकों पर पानी की उचित निकासी नहीं है यहीं नहीं स्टेडियम में वर्षा चल संचयन के लिए बने सभी बोरवेल गंदगी से अटे हुए ब्लॉक पडे है। सिंथेटिक ट्रैक समतल न होने से कोर्ट पर बिछी रबड़ उखड़ने लगी है। वॉलीबॉल कोर्ट के ज्यादा जर्जर हालात है। वालीबाल नेट के पोल के पास, कोर्ट के बीच व बास्केटबाल पर कई जगह से रबड़ टूट चुकी है। यदि समय रहते इसे दुरुस्त नहीं करवाया गया तो पूरी रबड़ भी उखड़ सकती है।
विज्ञापन


इन कोर्ट पर विभाग की ओर से पैच वर्क करवाया गया था। दोबारा कोर्ट के रबड़ फटने का मामला अभी संज्ञान में आया है। बैठक के दौरान सभी खेल प्रशिक्षकों से उनके मैदान की स्थिति की रिपोर्ट लेती रहती हू। इस पर भी कड़ा संज्ञान लेते हुए जल्द ही सभी ट्रैक दुरुस्त करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुधा भसीन जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed