फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   swoon fearless, police helpless

झपटमार बेखौफ, पुलिस बेबस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
swoon fearless, police helpless
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। झपटमारों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ये बाइक पर सवार होकर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस बेबस नजर आ रही है। हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। एक ही दिन में शहर व जिले के कई क्षेत्रों में चेन, मोबाइल फोन और पर्स छीनने की वारदातें सामने आई हैं। हालांकि पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर जांच करती नजर आई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।
महिला से पर्स छीनकर फरार
नीलोखेड़ी। बैंक से रुपये निकलवाकर जा रही एक महिला से बाइक सवार युवक पर्स झपटकर फरार हो गया। बिहार के जिला नालंदा की रहने वाली महिला राधिका ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। तब तक बाइक सवार फरार हो चुका था। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन

किसान बस्ती निवासी राधिका ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। उसने पंजाब नेशनल बैंक से 20 हजार रुपये निकलवाए। जिसमें 12 हजार रुपये उसने बिहार में रह रहे अपने दामाद को भेज दिए। वह 8000 रुपये अपने पर्स में डालकर किसान बस्ती रोड स्थित एक पैैलेस के समीप किसी के घर काम करने जा रही थी। अचानक एक बाइक सवार आया और पर्स छीन ले गया। राधिका ने बताया कि पर्स में पहले से 200 रुपये, आधार कार्ड तथा बैंक की पासबुक भी थी। महिला ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज करवाई। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार के अनुसार राधिका की शिकायत पर घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पता पूछने के बहाने बुजुर्ग की चेन झपटी
करनाल। सेक्टर नौ में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के आवास के समीप मोड़ पर बुधवार सुबह सैर कर रहे बुजुर्ग के गले से दो बाइक सवार युवक चेन झपट ले गए। बुजुर्ग ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग एकत्रित हुए बाइक सवार फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही सेक्टर नौ चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बुजुर्ग सतपाल सिंगला के अनुसार वे हर रोज अटल पार्क की ओर सैर के लिए जाते हैं। सुबह सैर के उपरांत जैसे ही वे घर लौटने लगे एक युवक ने उनसे अनिल शर्मा नामक व्यक्ति के घर का पता पूछते हुए अपनी बातों में उलझाया। तभी पीछे बाइक सवार उसके साथी ने उनकी चेन झपट ली और धक्का दे दिया। जैसे ही उन्होंने खुद को संभाला दोनों युवक बाइक पर फरार हो गए। सेक्टर नौ चौकी इंचार्ज सुलेंद्र कुमार के अनुसार सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच की। झपटमारों की तलाश की जा रही है। संवाद
छीनाझपटी में गिरी आधी चेन
करनाल। सेक्टर छह में बुधवार को बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से चेन झपट ली। महिला ने विरोध किया, लेकिन चेन का आधा हिस्सा टूटकर गिर गया और शेष हिस्से को लेकर आरोपी भाग गए। सूचना मिलते ही सेक्टर छह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आरोपी पकड़ में नहीं आए। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने महिला रजनी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रजनी के अनुसार वह कूड़ा डालने के इंतजार में घर के सामने खड़ी थी, तभी दो युवकों ने उसकी चेन झपट ली। संवाद
धक्का देकर छीनी चेन
करनाल। सेक्टर सात में वरिष्ठ नागरिक रमेश कुमारी के गले से चेन झपटने का मामला सामने आया है। सेक्टर 32-33 थाना पुलिस ने उसके पति वेदप्रकाश अरोड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। अरोड़ा के अनुसार नौ जुलाई की सुबह उनकी पत्नी अपने मकान के समीप सैर कर रही थी, तभी बाइक सवार दो युवक आए और महिला को धक्का देकर गले से चेन छीन ली। महिला नीचे गिर गई और उसे गंभीर चोट आने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार मामले की जांच में जुट गए हैं। संवाद
राहगीर का मोबाइल झपटा
करनाल। नीलोखेड़ी अनाज मंडी से कारसा रोड की ओर पैदल जा रहे सांवत गांव निवासी प्रीतम सिंह से बाइक सवार दो युवक मोबाइल छीन ले गए। प्रीतम सिंह ने बुटाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि मंगलवार को वह पैदल जा रहा था तभी दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। संवाद

केस 6
महिला का पर्स छीना
घरौंडा। बरसत रोड स्थित एक निजी स्कूल के सामने बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में एक मोबाइल, चार हजार की नकदी, कुछ दवाइयां, आईडी प्रूफ, कानों की बाली थी। गांव कलहेड़ी निवासी मलखान सिंह ने बताया कि वे आठ जुलाई को लगभग छह बजे बाइक पर अपनी पत्नी के साथ घरौंडा जा रहे थे। जब वे बरसत रोड स्थित एक निजी स्कूल के सामने पहुंचे पीछे से एक युवक बाइक पर सवार होकर आया। जिसके पास डिस्कवर बाइक थी। उसने उनकी पत्नी का पर्स छीन लिया। पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed