{"_id":"6540170098c47238ed063e57","slug":"suspicion-of-adulterated-fertilizer-farmers-uproar-karnal-news-c-18-knl1008-253578-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मिलावटी खाद का शक, किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मिलावटी खाद का शक, किसानों का हंगामा
विज्ञापन
किसानों ने खाद की दुकान पर जड़ा ताला, सैंपल रिपोर्ट आने तक रहेगी बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। गेहूं की बुवाई शुरू हो चुकी है, डीएपी खाद की किल्लत होने लगी है। इसे देखते हुए डीएपी में मिलावट की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने सोमवार को मिलावटी खाद बेचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और दुकान के सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसडीएम अदिति शर्मा को जानकारी दी। बाद में खाद विक्रेता संघ व किसानों की बैठक में तय किया गया कि जब तक कृषि अधिकारियों द्वारा खाद के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक खाद विक्रेता की दुकान व सभी गोदाम बंद रहेंगे। इसके बाद किसानों ने खाद विक्रेता की दुकान व गोदाम पर ताला जड़ दिया।
डीएपी खाद में मिलावट को लेकर तीन दिनों से किसान अनाज मंडी में एक खाद विक्रेता की दुकान के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। मामले की निष्पक्षता से जांच को लेकर किसानों ने सोमवार को एसडीएम घरौंडा को ज्ञापन भी सौंपा था। किसान नरपाल सिंह ने बताया कि किसान यूनियन द्वारा जो फैसला किया गया है, वह उसे मान्य है। किसान नेता जगदीप औलख व नरपाल का कहना है कि जिला कृषि अधिकारियों के समक्ष ही मामले पर सहमति प्रकट की गई है।
जिला कृषि अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि किसान की शिकायत आने के बाद डीएपी खाद के सैंपल लेकर लैब भेज दिए गए थे। आज किसानों व खाद विक्रेता संघ के बीच किसी शर्त पर आपसी समझौता हो गया है। उक्त खाद विक्रेता की दुकान में गोदाम पर ताला लगाने की उन्हें कोई सूचना नहीं है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।