फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Surya Namaskar Complete Exercise: Suman

सूर्य नमस्कार संपूर्ण व्यायाम : सुमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Surya Namaskar Complete Exercise: Suman
करनाल। गगसीना में बुधवार को राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में हर-घर परिवार सूर्य नमस्कार अभियान के तहत छात्राओं को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। इस दौरान योग सहायक सुमन संधू व विपिन ग्रोवर ने सूर्य नमस्कार के 12 आसनों व इससे होने वाले लाभों के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। उन्हें रोजाना कम से कम 15 से 30 बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। सुमन संधू व विपिन ग्रोवर ने बताया कि सूर्य नमस्कार से संपूर्ण शरीर को आरोग्य शक्ति व ऊर्जा प्राप्त होती है। यह एक संपूर्ण व्यायाम है जिससे शरीर के सभी अंगों में क्रियाशीलता आती है व शरीर के अंग मजबूत बनते हैं। इसके अलावा, सुमन संधू ने बताया कि सूर्य नमस्कार से पहले खुद को वार्म अप करना चाहिए व जल्दबाजी की बजाय धीरे-धीरे करना चाहिए। सूर्य नमस्कार करते समय आसनों की सही मुद्रा होनी चाहिए, पेट भरा हुआ नहीं होना चाहिए, अभ्यास करते समय ढीले और आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो अभ्यास से पूर्व डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के स्टाफ ने भी सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed