फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   sunk

राकेश की फाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
sunk
गांव बड़ौता के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई, जबकि मृतक के भाई को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने नहर पर घाट बनाने की मांग की। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी दो बच्चों की मौत का दर्द अभी भरा नहीं था कि एक ओर जिंदगी लील गई।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ौता निवासी नरेश व रमेश नहर की पटरी से भैंसों को लेकर खेत में जा रहे थे। नहर की पटरी एक आवारा सांड़ ने भैंस को टक्कर मार दी, जिससे भैंस नहर में गिर गई। भैंस को बचाने के लिए दोनों ने छलांग लगा दी, जिसमें 27 वर्षीय नरेश नहर में डूब गया और उसके भाई रमेश को ग्रामीणों ने बचा लिया। ग्रामीणों की मदद से भैंस को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने नरेश की तलाश शुरू की। नहर में कुछ ही दूरी पर नरेश का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों को उठाने नहीं दिया। और सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए नहर पर घाट बनाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि नहर पर घाट न होने की वजह से इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पूर्व भी नहर में गांव के दो बच्चे डूब गए थे। ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के एक्सईएन राजेश चोपड़ा अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचें और ग्रामीणों को तीन माह में घाट बनाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

.........................
भैंस को निकालने के लिए ग्रामीणों को कई घंटे हुई परेशानी।
जिस भैंस को नहर से निकालने के लिए नरेश नहर में कुदा था उसे ग्रामीणों ने नहर से सुरक्षित निकाल लिया है। लेकिन इसके लिए करीब 50 लोगों को कई घंटे प्रयास करना पड़ा। क्योंकि नहर से निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं था और न ही कोई घाट था। इस लिए ग्रामीणों का गुस्सा फुट गया और उन्होंने जाम लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........................
एक दिन पहले गांव के ही दो बच्चों की हुई थी नहर में डूबने से मौत
गांव बड़ौता में एक दिन पहले शनिवार दोपहर को गांव के बच्चे दीपांशु व देवराज की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। ये दोनों गहरे दोस्त थे। अभी तक ग्रामीणों इन दोनों बच्चों की मौत के शोक में थे कि सुबह नरेश की नहर में डूबने से मौत हो गई।
नहर में डूबने से बड़ौता निवासी नरेश की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है। जांच जारी है।
-हरिकिशन शर्मा, जांच अधिकारी, थाना मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed