फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Suggestions to tackle climate change

Karnal News: जलवायु परिवर्तन से निपटने के दिए सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Suggestions to tackle climate change
करनाल। जलवायु परिवर्तन एवं उसका प्रबंधन विषय पर आईसीएआर-केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में शुक्रवार को एक व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें आईसीएआर के पूर्व डीडीजी (एनआरएम) डॉ. जेएस सामरा ने जलवायु परिवर्तन के विभिन्न आयामों को विस्तार से बताया। उन्होंने बढ़ती गर्मी की लहरों, अत्यधिक वर्षा, शीतलहरों, बाढ़, भूस्खलन व वनाग्नि जैसी आपदाओं के कृषि फसलों, मानव जीवन व पशुधन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि उत्पादकता, खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका पर गंभीर खतरे उत्पन्न हो रहे हैं। डॉ. सामरा ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रबंधन व अनुकूलन उपायों पर भी उपयोगी सुझाव दिए। संस्थान के निदेशक डॉ. आरके यादव, पूर्व निदेशक डॉ. पीसी शर्मा, एएसआरबी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुरबचन सिंह, पशु विज्ञान के पूर्व डीडीजी डाॅ. मदान, डॉ. जेसी डागर, डाॅ. पीएस मिन्हास आदि माैजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed