{"_id":"68e6c42fdb31464f5c040e28","slug":"sugarcane-breeding-institute-starts-seed-distribution-of-new-sugarcane-varieties-karnal-news-c-18-knl1008-754921-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गन्ना प्रजनन संस्थान से गन्ने की नई किस्मों का बीज वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गन्ना प्रजनन संस्थान से गन्ने की नई किस्मों का बीज वितरण शुरू
विज्ञापन
करनाल। गन्ना प्रजनन केंद्र, क्षेत्रीय केंद्र करनाल के वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने की विभिन्न किस्मों का बीज देना शुरू कर दिया है। हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों से किसान बीज लेने के लिए यहां पहुंच रहे हैं।
अनुसंधान केंद्र से फिलहाल एक रुपये प्रति आंख यानी एक गन्ना करीब 16 रुपये के हिसाब से बीज दिया जा रहा है। एक किसान को अधिकतम 50 किलो बीज ही दिया जा रहा है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि केंद्र से इस बार अगैती किस्म सीओ-118 (कर्ण-02), सीओ-15023 (कर्ण-15) और मध्यम देरी से पकने वाली किस्म सीओ-16030 (कर्ण-16) व सीओ-17018 (कर्ण-17) किस्म का बीज किसानों को दिया जा रहा है। ये किस्में कई रोगों से मुक्त हैं, गन्ने की बेहतर पैदावार व अच्छी सर्करा रिकबरी देंगी।
उन्होंने बताया कि इन किस्मों को बीच पिछले साल भी किसानों को दिया गया था। इसमें सीओ 16030 को बोने वाले एक किसान ने बताया कि इसमें गन्ने का उत्पादन वैज्ञानिकों ने जो बताया था, उससे भी अधिक आया है, इस किस्म की पैदावार सीओ-0238 से भी अधिक है। इस साल भी दो एकड़ में इसी किस्म का गन्ना लगाया है, जो काफी बेहतर स्थिति में है। ब्यूरो