फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sugar mill workers raised their voice...

Karnal News: चीनी मिल कर्मियों ने बुलंद की आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill workers raised their voice...
- मांगें पूरी कराने के लिए लघु सचिवालय के निकट फव्वारा पार्क में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- सरकार के साथ वार्ता कराने का आश्वासन मिलने के बाद सीएम आवास घेरने का निर्णय स्थगित
माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। प्रदेश की सभी 10 चीनी मिलों से हरियाणा शुगर मिल कर्मचारी महासंघ से संबंधित कर्मचारी मंगलवार को करनाल पहुंचे और लघु सचिवालय के निकट फव्वारा पार्क में बैठक की। यहां से उन्होंने अपनी मांगों के लिए हुंकार भरी। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें सीएम आवास कूच करना था, लेकिन इससे पहले ही करनाल सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार यहां पहुंचे और प्रांतीय नेताओं को 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे सरकार से बात कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 30 नवंबर को उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
फव्वारा पार्क में सुबह से विभिन्न जिलों से शुगर मिल कर्मियों का आना शुरू हो गया था। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यहां एकत्र होने के बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाना था। प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, महासचिव कृष्णा धीमान, प्रदेश प्रभारी हनुमान गोदारा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी पहुंचे। पदाधिकारियों ने कहा कि शुगर मिल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर महासंघ लगातार आंदोलन कर रहा है।
विज्ञापन

17 नवंबर को ही अपर मुख्य सचिव सहकारिता विभाग के साथ बैठक हुईं थी, जिसमें सरकार की नई एक्सगरेशिया नीति के तहत मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को लाभ देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मृत्यु पर उनके आश्रितों को नौकरी देने, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन की असमानता को समाप्त करने, नियमितीकरण की पुरानी पॉलिसी के अंतर्गत शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने आदि कई मांगों पर सहमति बनी थी। इन्हें सहकारिता दिवस 25 नवंबर तक पूरा करने को कहा गया था, लेकिन अभी तक कुछ नहीं किया गया है। तभी कर्मचारियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम आवास की ओर कूच से पहले ही दोपहर को सहकारी चीनी मिल करनाल के प्रबंध निदेशक हितेंद्र कुमार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर पहुंचे। कर्मचारियों को समझाया और आश्वस्त किया कि उनकी वार्ता 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे सरकार के साथ कराई जाएगी। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा और फिर कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन को 30 नवंबर तक के लिए स्थगित करने का एलान कर दिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्कर राज शर्मा, जोगेंद्र रोहतक, उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा कैथल, पवन जागी करनाल, वेद प्रकाश गोहाना, हरदयाल पलवल, रविंद्र सोनीपत, वीरेंद्र गिल जींद, पैक्स कर्मचारी महासंघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री सुरजीत सिंह, सीएमएस यूनियन के नरेश कुमार नरवाना आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।
वादा खिलाफी की तो तेज करेंगे आंदोलन
भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सहकारिता क्षेत्र के प्रभारी हनुमान गोदारा ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी कि सरकार ने 25 नवंबर को सहकारिता दिवस तक मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था उसी के मद्देनजर रखते हुए महासंघ ने आंदोलन को स्थगित किया था किंतु आज फिर से सरकार ने 30 नवंबर को वार्ता के लिए समय दिया है यदि इस बार भी सरकार ने वादाखिलाफी की तो मजबूरन कर्मचारी शुगर मिलों में हड़ताल करने के लिए बाध्य होगा।

सातवें वेतन आयोग का लाभ भी कर्मियों को मिले
हरियाणा शुगर मिल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव कृष्ण धीमान ने कहा कि इसके अतिरिक्त सरकार पैक्स व चीनी मिल कर्मियों को को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की मांग को भी पूरा करे, पेक्स में जो घाटा सरकार की नीतियों के कारण हुआ है उसकी भरपाई करके पूर्व की भांति पटवार सर्कल पर पैक्स का गठन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed