फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Youth called home and murdered in Karnal of Haryana

घर बुलाकर हत्या: लड़के को फोन कर कहा- मां दोनों के रिश्ते के लिए तैयार हो गई, पहुंचने पर सुए, गंडासी से हत्या

Wed, 07 Sep 2022 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरावड़ी, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Sep 2022 03:23 AM IST
सार

हत्या के बाद दो आरोपियों ने खुद थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। मृतक के परिजन बोले कि लड़की ने रात को फोन किया था। 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
Youth called home and murdered in Karnal of Haryana
मृतक गोविंद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल जिले में एक युवक को सोमवार की रात अपने घर पर बुलाकर बर्फ तोड़ने वाले सुए और गंडासी से हमला कर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि लड़की ने ही फोन कर गोविंद (24) से कहा कि उसकी मां हम दोनों का रिश्ता करने के लिए तैयार हो गई है। इसके बाद ही वह उस लड़की के घर चला गया। जहां लड़की के परिवार के करीब 10 लोगों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन


दो आरोपियों ने खुद थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने करीब 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वारदात दयानगर में हुई। मृतक युवक वाल्मीकि बस्ती का रहने वाला था। पुलिस ने रात को ही शव कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में रखवाया। एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया और सुबह पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : सियासत: कुलदीप बिश्नोई बोले- केजरीवाल हरियाणा को SYL का पानी देने का एलान करे तो मैं उनकी स्टेज पर चढ़ जाऊंगा

परिजनों ने किया प्रदर्शन 
मृतक गोविंद के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार सुबह तरावड़ी में प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस के समझाने के बाद वह शांत हुए।

मां कैंसर पीड़ित, मजदूरी करता था चार बहनों का इकलौता भाई गोविंद
मृतक की मां कैसर से पीड़ित है, वहीं पिता रिक्शा चलाकर अपने घर का गुजारा कर रहे हैं। गोविंद भी मजदूरी कर अपने पिता का सहारा बन रहा था। वह चार बहनों का इकलौता भाई था। गोविंद की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। 


यह भी पढ़ें : सावधान: सोशल मीडिया पर फोटो का हो सकता है गलत इस्तेमाल, किशोरियां हो रहीं शिकार

पहले भी छेड़छाड़ के आरोप में भिजवाया था जेल
मृतक गोविंद के चचेरे भाई टीटू ने बताया कि लड़की के परिजनों ने गोविंद को पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था। एक माह पहले ही वह जमानत पर आया था। इसके बाद भी लड़की के परिजन उससे रंजिश रखे हुए थे। सोमवार को लड़की ने खुद फोन कर उसे रिश्ते के लिए घर बुलाया, जैसे ही वह गली में पहुंचा उसके परिजनों ने उस पर हमला कर दिया।  

गोविंद की हत्या के मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर करीब 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। तफ्तीश के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी। - संदीप, इंस्पेक्टर, थाना तरावड़ी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed