फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Former MLA Kuldeep Bishnoi challenges Arvind Kejriwal on SYL issue

सियासत: कुलदीप बिश्नोई बोले- केजरीवाल हरियाणा को SYL का पानी देने का एलान करे तो मैं उनकी स्टेज पर चढ़ जाऊंगा

Wed, 07 Sep 2022 01:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 01:43 AM IST
सार

हरियाणा में आदमपुर उपचुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी यहां रैली करने वाले हैं। वहीं आदमपुर के पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई केजरीवाल पर हमलावर दिखे और कहा कि केजरीवाल बरसाती मेंढक है, बारिश में ही नजर आएगा।

विज्ञापन
Former MLA Kuldeep Bishnoi challenges Arvind Kejriwal on SYL issue
कुलदीप बिश्नोई - फोटो : Social media

विस्तार

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बार-बार हरियाणा वालों को एसवाईएल का पानी नहीं देने की बात कही। पंजाब हमारे हक का पानी रोके बैठा है। अब पंजाब का मुख्यमंत्री आ रहा है, मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चैलेंज करता हूं कि कल हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने का एलान करें तो मैं उनकी स्टेज पर चढ़ जाऊंगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : SYL मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- पानी एक प्राकृतिक संसाधन , पंजाब और हरियाणा संग केंद्र करे बैठक
विज्ञापन


केजरीवाल केवल बरसाती मेंढक हैं, बारिश में ही नजर आएंगे। यह कहना है पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई का। वे मंगलवार को आदमपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बिजली मंत्री रणजीत सिंह, फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम भी मंच पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Politics: पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर एकजुट होगा विपक्ष , हरियाणा की धरती से हो सकता है बड़ा एलान


26 साल का वनवास खत्म करना है, वोट कुलदीप को ही देना है...
उन्होंने कहा कि पता लगा कि दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी आदमपुर आए थे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आदमपुर के साथ दस साल तक भेदभाव किया। यहां के युवाओं को नौकरी, विकास, पानी हर मामले में उपेक्षा का शिकार बनाया गया। लोगों को संबोधित करते हुए बोले पूर्व सीएम भजनलाल के इस हलके में हम हलवा, चूरमा खिलाकर स्वागत तो सभी का करेंगे, लेकिन वोट कुलदीप को छोड़कर किसी को नहीं देंगे।

यह भी पढ़ें : Chandigarh News: पीजीआई में सर्जरी के बाद बिगड़ी छह मरीजों की हालत , प्रोपोफोल दवा की बिक्री पर लगाई गई रोक

सम्मान सभी का करो लेकिन वोट देते समय ध्यान रखना चौधरी भजनलाल के 72 हजार वोट के जीत के रिकॉर्ड को तोड़ें। 26 साल के वनवास को खत्म करने के लिए मैंने आपसे पूछकर ही इस्तीफा दिया था। 

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: खाप भी आई सामने , CBI जांच के लिए 11 को होगी सर्वजातीय सर्व खाप महापंचायत

भजनलाल के गढ़ को कोई नहीं तोड़ पाएगा : रणजीत सिंह 
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि आगामी 15 दिनों तक आदमपुर की बिजली से संबंधित ज्यादातर मांगें पूरी हो जाएंगी। चौ. भजनलाल के इस गढ़ को न तो आज तक कोई तोड़ पाया है और न ही आगे कोई तोड़ पाएगा। कुलदीप बिश्नोई आएं या भव्य बिश्नोई ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। प्रदेश में अगली सरकार किसकी होगी आदमपुर की जनता तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed