फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Submit fees in PG by November 10

पीजी में 10 नवंबर तक जमा करें फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Submit fees in PG by November 10
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। लंबे समय से मेरिट लिस्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को राहत मिली है। जिन विद्यार्थियों का इस सूची में नाम आया है वे 10 नवंबर तक फीस जमा करा दाखिला ले सकते हैं। पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में एमएससी गणित की कट ऑफ 75.62 प्रतिशत सबसे ऊपर रही। कोराना के कारण स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देरी से शुरू हुई।
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के घटते रुझान को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी थी। दो नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी करने की बात कही थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 3 नवंबर दोपहर बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर के सात कॉलेजों में पीजी की 1873 सीटें हैं। जहां दाखिलों के लिए 6583 आवेदन आए हैं। सबसे ज्यादा 2006 आवेदन पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में आए हैं। यहां सीटों की संख्या महज 370 है। इस बार दाखिलों का एक ही चरण रहेगा। यदि कॉलेजों में सीटें खाली रहीं तो उन्हें फिजिकल ओपन काउंसिलिंग से भरा जाएगा। जिन विद्यार्थियों का आज मेरिट लिस्ट में नाम आएगा वे 10 नवंबर तक फीस जमा करा सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed