फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sub-divisions will be opened at 39 am on Raksha Bandhan station

रक्षा बंधन पर 39 उपमंडलों पर खोले जाएंगे महिला थाने

Thu, 18 Feb 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 18 Feb 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्कने कहा कि सरकार को विरासत में लचर व भ्रष्टाचार युक्त व्यवस्था मिली थी। इसे दुरुस्त करके आमजन को पारदर्शी सुशासन व कानून व्यवस्था मुहैया करवाई जा रही है। सीपीएस असंध में 1 करोड़ 38 लाख रुपये से नवनिर्मित थाना भवन के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस मौके पर आईजी हनीफ कुरैशी व एसपी पंकज नैन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को और अधिक सुरक्षामय माहौल देने के उद्देश्य से पिछले रक्षाबंधन पर 21 जिलों में महिला थानों की स्थापना की गई थी और अब आने वाले रक्षाबंधन पर 39 उपमंडलों पर भी महिला थाने बनाए जाएंगे। महिला थानों में सभी अधिकारी महिला होती है, जिनके आगे महिलाएं अपनी समस्याएं खुलकर रख सकती है। उन्होंने उपस्थित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व आमजन से आह्वान किया कि हम सभी को अपराध को रोकने में पुलिस प्रशासन की मदद करनी चाहिए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रशिक्षणाधीन आईपीएस अधिकारी गितिका गहलोत, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता संजीव अरोड़ा, उपपुलिस अधीक्षक बलजिन्द्र सिंह व राजेश कुमार, एडीए सुरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी हरविन्द्र सिंह, एक्सईएन संजीव वर्मा, असंध मंडल अध्यक्ष सुखदेव सर्राफ, बृज लाल टक्कर, डॉ. बूटी राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रही पशु तस्करी : आईजी
करनाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हनीफ कुरैशी ने कहा कि पशु तस्करी को रोकने के लिए जिन कर्मचारियों की तैनाती नाकों पर की गई है, उन कर्मचारियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें आ रही हैं। कुछ कर्मचारी पुलिस के अलावा भी इस धंधे में लिप्त हैं। सभी शिकायतों की जांच कराई जा रही है, भ्रष्ट कर्मचारी और अधिकारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


आईजी कुरैशी बुधवार को असंध थाने के उद्घाटन से पहले पत्रकार वार्ता कर रहे थे। आईजी ने करनाल रेंज में बढ़ रही गौ तस्करी में स्वीकार किया कि कुछ अधिकारी, कर्मचारी इसमें पैसा लेकर पुलिस को बदनाम कर रहे हैं, वहीं समय-समय पर भ्रष्टाचार फैला रहे कर्मियों को पकड़ने का काम भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारियों की इसमें जरूर मिलीभगत हो सकती है। उन्होंने महिला पुलिस थानों के प्रश्न पर कहा कि अभी महिला थानों में कर्मचारियों की भारी कमी है, पुलिस भर्ती होने के बाद इस कमी को पूरा किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed