फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   DAV School players shine in zonal competition.

Karnal News: जोनल प्रतियोगिता में छाए डीएवी स्कूल के खिलाड़ी

Thu, 27 Aug 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 27 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
DAV School players shine in zonal competition.
प्रतियोगिता विजेताओं के साथ प्राचार्य व अन्य स्टाफ सदस्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। डीएवी स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जोनल खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें डीएवी स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। प्रतियोगिता में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न आयु वर्ग में स्वर्ण, रजत व कांस्य कुल आठ पदक अपने नाम किए।
जोनल प्रतियोगिता में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने अपने विद्यालय के साथ जिले व अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है। प्राचार्य अनूप चोपड़ा ने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में तनिष्क शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, शॉर्टपुट में भी तनिष्क शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, भारोत्तोलन में मितेश ने रजत पदक जीता। इसी प्रतियोगिता में हर्शदीप और अमितोज सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसके अलावा जिम्नास्टिक की अंडर-17 आयु वर्ग प्रतियोगिता में पार्थ रोहिला ने दूसरा स्थान पाया और रजत पदक जीता है। वहीं, महक ने भारोत्तोलन में रजत पदक और राघव चौधरी ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शानदार प्रदर्शन के बल पर स्वर्ण पदक विजेता तनिष्क शर्मा और रजत पदक जीतने पर पार्थ, महक और मितेश का चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच अजय और खेल शिक्षक राहुल के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। प्राचार्य ने कोच अजय, खेल शिक्षक राहुल और खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन व जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed