फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Municipal and fire department employees staged a protest.

Karnal News: पालिका व दमकल कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 27 Aug 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 27 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Municipal and fire department employees staged a protest.
शहर में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पालिका और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इसके बाद सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया और तहसीलदार के जरिये मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही कुरुक्षेत्र में धरने पर बैठे अतिथि अध्यापकों की मांगों का भी समर्थन किया। 21वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगरपालिका शाखा प्रधान पपला और अग्निशमन जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने की जबकि संचालन नगरपालिका शाखा सचिव सुभाष और अग्निशमन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की ओर से 13 मई को किए गए समझौते को लागू नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार के टालमटोल रवैये को देखते हुए राज्य कमेटी ने हड़ताल को चार दिन और बढ़ाकर 30 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया है। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पालिका और दमकल कर्मचारियों की मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

मंत्री की कार्यशैली पर उठाए सवाल
नगरपालिका कर्मचारी संघ और दमकल कर्मचारी यूनियन के नेताओं ने संबंधित विभागों के मंत्री विपुल गोयल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 5 अगस्त के बाद मंत्री ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से कोई सार्थक बातचीत नहीं की है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार बातचीत से समाधान निकालने की बजाय आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

--------

मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की मांग
सर्व कर्मचारी संघ और संबंधित कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि संबंधित मंत्रियों को निर्देश देकर सभी हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से तत्काल वार्ता कराई जाए और सहमति से लंबित मांगों के पत्र जारी किए जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार को आंदोलन को बदनाम करने के बजाय बातचीत, विश्वास और न्याय के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए।

शहर में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

शहर में नारेबाजी कर रोष प्रकट करते सफाई व दमकल कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed