फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will become proficient in theater arts

Karnal News: नाट्य कला में निपुण बनेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Students will become proficient in theater arts
करनाल। दून इंटरनेशनल स्कूल में एनएसडी के सौजन्य से 15 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। इसके अंतर्गत दून स्कूल के 35 बच्चों को नाट्य विधा, फिल्म, टेलीविजन व स्टेज परफॉरमेंस का उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण एनएसडी के वरिष्ठ रंगकर्मी व सदस्य हफीज खान व ईवान खान द्वारा दिया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यशाला का उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ रंगकर्मी संजीव लखनपाल, कृष्ण कुमार मलिक, संगीत शास्त्री डॉ. कृष्ण अरोड़ा, ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व उदघोषक महेश शर्मा विशेष रूप से पहुंचे। स्कूल प्रबंध निदेशक कुलजिंदर मोहन सिंह बाठ ने कहा कि भारतीय प्रतिभा का लोहा आज विश्व मानता है और भारतीय युवा पीढ़ी को आज अपने प्रोफेशनल जीवन में नए आयाम खोजने की आवश्यकता है। रंगमंच, फिल्म और टेलीविजन एक सशक्त माध्यम है, जहां प्रतिभाशाली बच्चे अपना करियर बना सकते हैं, राष्ट्रीय व सामाजिक मुद्दों पर जन जागरण भी कर सकते हैं। एनएसडी के वरिष्ठ फैकल्टी मेंबर हफीज खान ने और संगीतज्ञ डॉक्टर कृष्ण अरोड़ा ने ने स्टेज परफार्मिंग आर्ट् को विद्यार्थियों में प्रतिभा विकसित करने का एक माध्यम बताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दून स्कूल के पूर्व छात्र कमल रहेजा जो कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय में मीडिया का कार्यभार देखते हैं, उनके द्वारा घोषणा की गई कि दून स्कूल करनाल में आयोजित 15 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों का प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर करण राजदान की आगामी फिल्मों व सीरियल में काम करने हेतु स्क्रीन टेस्ट लिया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल निदेशक अकादमिक अमर कौर, प्रभारी वीना शर्मा व सरोज ग्रोवर और प्रिंसिपल स्वर्ण कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed