फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students will become adept in AI, robotics and flying drones

Karnal News: एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन उड़ाने में निपुण होंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Students will become adept in AI, robotics and flying drones
- करनाल सहित प्रदेश के 13 जिलों के 50 राजकीय विद्यालयों में खुलेंगी स्टेम लैब
विज्ञापन


- कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी एक ही लैब में कर सकेंगे विभिन्न तरह के प्रयोग

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। विज्ञान और कंप्यूटर के विद्यार्थी अब पाठ्यक्रम की सामान्य शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान भी लेंगे। इसके लिए स्टेम (एसटीईएम यानी साइंस, टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथेमेटिक्स) लैब स्थापित करते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इस खास लैब में विद्यार्थी कोडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स, 3डी प्रिंटिंग, संवर्धित वास्तविकता प्रौद्योगिकी और ड्रोन उड़ाने में निपुण होंगे।

शिक्षा निदेशालय की ओर से करनाल सहित प्रदेश के 13 जिलों में 50 स्टेम लैब स्थापित की जा रही हैं। कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी इन लैब में जाकर अभ्यास कर सकेंगे। इससे बच्चों के व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि होती है। जोकि उसे जीवन में सफलता की ओर ले जाता है। लैब की खासियत यह है कि इसमें फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी संबंधित तीनों लैब एक साथ होंगी। साथ ही इनमें आधुनिक उपकरण भी स्थापित किए गए हैं, जिससे तकनीकी ज्ञान आसानी से ले सकते हैं।
विज्ञापन

एगिलो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्म के सहयोग से स्थापित होने वाली लैब में स्कूलों के कंप्यूटर साइंस या विज्ञान या आईटी अध्यापक एसटीईएम लैब के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्हें एसटीईएम लैब के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


करनाल जिले में यहां खुलेंगी लैब
करनाल जिले में तीन लैब स्थापित की जाएंगी। तीनों मॉडल संस्कृति स्कूलों में खुलेंगी। राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड करनाल, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा और तरावड़ी में यह लैब स्थापित होगी। इन प्रयोगशालाओं में विद्यार्थी प्रोजेक्ट बनाने में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करके अपने विज्ञान, इंजीनियरिंग और गणित कौशल को विकसित कर पाएंगे। लैब की स्थापना करने के साथ-साथ एगिलो रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड दो साल तक प्रयोगशाला का रखरखाव भी करेगी।


एसटीईएम लैब से ये होगा लाभ
- सक्रिय शिक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ज्ञान अधिक मूर्त और प्रासंगिक होगा।

- बच्चों को महत्त्वपूर्ण कौशल विकसित करने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होने का मौका मिलेगा।

- विविध पृष्ठभूमि और क्षमताओं के विद्यार्थी एसटीईएम से संबंधित क्षेत्रों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।


कहां कितनी लैब खुलेंगी

जिला
लैब

पंचकूला
05

अंबाला
05

फरीदाबाद
05

गुरुग्राम
05

हिसार
05

सोनीपत
05

रोहतक
04

यमुनानगर
04

पलवल
03

करनाल
03

सिरसा
02

फतेहाबाद
02

नूंह
02

कुल
50





गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में एसटीईएम प्रयोगशाला स्थापित करने का निर्णय लेकर एक अभूतपूर्व पहल की है। इससे विद्यार्थी अब शिक्षा के पारंपरिक तरीकों से बाहर निकल पाएंगे। करनाल जिले में तीन लैब स्थापित होंगी। - दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed