{"_id":"69348051f4316fa83f0f11a1","slug":"students-who-visited-the-expo-learned-about-business-karnal-news-c-18-knl1018-795900-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक्सपो में पहुंचे विद्यार्थी, जानी व्यापार से संबंधित बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक्सपो में पहुंचे विद्यार्थी, जानी व्यापार से संबंधित बातें
Sun, 07 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
करनाल। नई अनाज मंडी में आयोजित स्किल टैक इंडस्ट्रियल एक्सपो के टू एडिशन के दूसरे दिन सरकारी स्कूल की छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। विद्यार्थियों ने एमएसएमई से जुड़े लघु उद्योग और अन्य कारोबारियों से व्यापार संबंधित जानकारियां ली।
भारत सरकार की एमएसएमई इकाई और हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से फेडरेशन ऑफ एक्सपोर्ट के मार्गदर्शन में सन कास्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड एक्सपो का आयोजन कर रहा है। प्रदर्शनी में बच्चों ने हाथ से बने चाबी के छल्ले, सजावट का सामान, आचार, मुरब्बे, पापड़ और विभिन्न प्रदेशों की वेशभूषा, घर की सजावट के पौधे, लाइट वाली सीनरी और नंबर प्लेट के बारे में बारीकियों से जाना और लजीज व्यंजनों का स्वाद लिया।
एक्सपो में स्टॉल लगाए हुए नेचरस नर्सरी की संचालिका रीता राणा ने छात्राओं को बताया कि हमें ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने चाहिए, आने वाले समय में पर्यावरण को बचाएं रखने के लिए पेड़ पौधे ही काम आएगे। आज बच्चों को स्क्रीन पर नहीं ग्रीन पर ध्यान देना चाहिए।