{"_id":"177afd6a07ad9708b9a84331c17977ab","slug":"students-twirled-on-lohri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहड़ी पर जमकर थिरकीं छात्राएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहड़ी पर जमकर थिरकीं छात्राएं
कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहड़ी व मक्ररसंक्रांति का त्योहार कुरुक्षेत्र और शाहाबाद के अनेक स्थानों पर हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में लोहड़ी की खास धूम रही। बीएड कॉलेज व पंजाबी विभाग के समक्ष विद्यार्थियों ने लोहड़ी पर्व मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जमकर धूम मचाई। रेवड़ी-मूंगफली बांटी गई।
आर्य कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. भारती बंधु ने छात्राओं को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी।
प्राचार्या ने अग्नि प्रज्वलित कर तिलों की आहुति दी। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम में गिद्दा व नृत्य आदि प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के प्रधान राम लाल गुप्ता, उपप्रधान विष्णु भगवान गुप्ता, कोषाध्यक्ष कुलदीप कंसल तथा कुलदीप गुप्ता भी उपस्थित थे।
वहीं ग्लैक्सी ग्लोबल संस्थान में चेयरमैन विनोद गोयल ने सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों को बधाई दी व डायरेक्टर प्रवीण गुप्ता ने इस त्योहार के महत्त्व व उपयोगिता के बारे में बताया। संस्थान के विद्यार्थी विभिन्न परिधानों से सुसज्जित होकर आए व अग्नि के चारों तरफ नृत्य किया।
मिठाइयों, मूंगफली, रेवड़ी के वितरण के साथ ही डॉ.राजकुमार डायरेक्टर ने सभी को बधाई दी। सरगोधा बिरादरी वेलफेयर सोसाइटी ने लोहड़ी जलाकर मिठाइयां बांटी।
इस अवसर पर प्रधान राजेश बावेजा, राजेश चावला, भूपिंद्र, पवन सचदेवा, अवशीष शर्मा, सुनील बत्तरा, कृष्ण बावेजा, यशपाल आहुजा, नरेंद्र मदान, सतीश आहुजा, अमरजीत फौजी, नवीन आहुजा, जगमोहन मनचंदा, सतपाल सचदेवा, बिट्टू बत्तरा, नवीन आहुजा उपस्थित थे।