फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students studying in Mission Buniyad will get free travel facility

Karnal News: मिशन बुनियाद में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगी निशुल्क सफर की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Students studying in Mission Buniyad will get free travel facility
- विद्यार्थियों के बनेंगे निशुल्क बस पास, प्रदेश के 103 बुनियाद केंद्रों पर पढ़ रहे हैं करीब 7500 विद्यार्थी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। प्रदेश में मिशन बुनियाद के तहत पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से निशुल्क सफर की सुविधा दी जाएगी। परिवहन विभाग की ओर से इन केंद्रों के विद्यार्थियों को निशुल्क बस पास जारी किए जाएंगे। वर्तमान में विद्यार्थी बुनियाद केंद्रों तक किराया खर्च कर आते-जाते हैं। बस पास जारी करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने परिवहन विभाग आयुक्त को पत्र लिखा है।

इसी माह से मिशन बुनियाद के तहत केंद्रों पर नए सत्र 2024-26 की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इनमें कई विद्यार्थी दूरवर्ती क्षेत्रों के नामांकित हैं। कई ऐसे भी अभिभावक हैं जो घर से बुनियाद केंद्र की दूरी अधिक होने के कारण बच्चों को यातायात का खर्च देने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में बस पास जारी होने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। केंद्रों पर कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के साथ-साथ दो वर्ष तक केंद्रों पर मिशन बुनियाद के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन


विदित हो कि प्रदेश में 103 केंद्रों पर करीब 7500 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। तीन स्तरों पर हुई परीक्षाओं के बाद इनका चयन हुआ है। शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों का दो लिखित परीक्षाओं व दो काउंसिलिंग के बाद विद्यार्थियों का चयन किया गया है। करनाल जिले में पांच बुनियाद केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें विकल्प फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।विद्यार्थियों को टैबलेट देगा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद में चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट देगा ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग ले पाएं। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाएंगी। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र पर नेशनल टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां पर विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी विकसित किया जाएगा।

विद्यार्थी आईटी व नीट प्रतियोगी परीक्षा की करते हैं कोचिंग
बुनियाद योजना के तहत परीक्षा के माध्यम से जिले से नौवीं कक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन विद्यार्थियों को सेंटर में दो वर्ष के लिए निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग दी जाती है। ये विद्यार्थी अपनी नियमित पढ़ाई भी कर सकते हैं और दो वर्ष की ऑनलाइन कोचिंग लेने के बाद विद्यार्थी सुपर-100 के अंतर्गत आईटी व नीट की प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए परीक्षा दे सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को दो वर्ष यानी 11वीं व 12वीं में आईटी व नीट प्रतियोगी परीक्षा के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाती है।


जिले में इन पांच स्कूलों में चल रहे केंद्र
- करनाल शहर में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

- असंध में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

- नीलोखेड़ी में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

- इंद्री में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय।

- घरौंडा में राजकीय मॉडल संस्कृति माध्यमिक विद्यालय।



मिशन बुनियाद केंद्रों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए बस पास बनवाने के आदेश मुख्यालय की तरफ से आए हैं। इसके लिए आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। मिशन बुनियाद के जिले में पांच केंद्र हैं, जबकि प्रदेश में 103 केंद्र हैं।
- दीपक वर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed