{"_id":"69090c7041014a699003e641","slug":"students-showed-glimpse-of-haryanvi-culture-karnal-news-c-18-knl1008-772746-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विद्यार्थियों ने दिखाई हरियाणवी संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विद्यार्थियों ने दिखाई हरियाणवी संस्कृति की झलक
Tue, 04 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए मनमोहक कविताएं, रागिनी और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कविता पाठ में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रिंका, रागिनी में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र सौरभ और एमकॉम के छात्र अभिषेक ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी को प्रभावित किया। नृत्य में बीए की छात्रा तनिषा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ. बागी ने कहा कि हरियाणा दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे राज्य की संस्कृति, परंपरा, वीरता और विकास यात्रा का प्रतीक है। उप प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. श्रीभगवान, डॉ. सोनिया रानी, डॉ. ममता रानी, डॉ. कुलदीप आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन