फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Students made aware about cyber crime and drug abuse

Karnal News: छात्रों को साइबर क्राइम, नशे के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 20 Jan 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 20 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Students made aware about cyber crime and drug abuse
करनाल। समाज में बढ़ते अपराधों की रोकथाम व छात्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कई स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुटेल, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मुबारकबाद और राजकीय उच्च विद्यालय बसताड़ा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। टीम काउंसलिंग सेल प्रभारी राजेश लता ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, नशे की लत, बाल विवाह अधिनियम, पोक्सो एक्ट और महिला विरुद्ध अपराधों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया और नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का शोषण गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस अथवा चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद लेनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में छात्रों के पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए गए और उन्हें कानून के प्रति जागरूक, जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed