{"_id":"67535e713b5337cdd00e3502","slug":"students-gain-knowledge-of-road-safety-karnal-news-c-18-1-knl1004-534589-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विद्यार्थियों का जाना सड़क सुरक्षा का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विद्यार्थियों का जाना सड़क सुरक्षा का ज्ञान
Sat, 07 Dec 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से पुलिस एवं यातायात विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हुई दूसरे चरण की प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। सवालों में उलझे विद्यार्थियों ने पूरा दिमाग लगाते हुए जवाब दिया और अपने सड़क सुरक्षा संबंधित ज्ञान का प्रदर्शन किया लेकिन कई विद्यार्थी इसमें भी उलझ गए।
पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर के दिशा निर्देशों के अनुसार जिले के कई शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिता हुई। यहां करीब 2919 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और सवालों के जवाब दिए। कुल चार वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अब प्रत्येक वर्ग से विजेता तीन विद्यार्थी अब अगले स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
इससे पहले संस्थान स्तर पर एसपी गंगाराम पूनिया के नेतृत्व में जिले के 777 सरकारी, 554 निजी स्कूल और 18 महाविद्यालयों में प्रतियोगिता हुई थी। इसके बाद अब जिला, रेंज और प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान एएसपी हर्षित पटेल की देखरेख में फ्लाइंग टीमों ने भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रथम लेवल में कक्षा तीसरी से पांचवी, दूसरे लेवल में कक्षा छठी से आठवीं, तीसरे लेवल में कक्षा नौवी से बाहरवीं और चौथे लेवल में कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में यातायात से संबंधित लेवल एक में 20, दूसरे में 25 व तीसरे व चौथे लेवल में 30 प्रशन शामिल किए गए थे। प्रतियोगिता को लेकर सभी विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
हादसों में कमी लाना है उद्देश्य : एसपी : एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा प्रति वर्ष स्कूल/कॉलेज स्तर पर आयोजित करवाई जाने वाली ट्रैफिक क्वीज प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्कूल, कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ट्रैफिक नियमों के बारे ज्यादा से ज्यादा जानकारी देना व इनके प्रति जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना हैं। उन्होंने कहा की हमारे देश, प्रदेश मे प्रतिदिन सड़क हादसों मे बढ़ोतरी हो रही है। इन हादसों मे काफी लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है वही हादसों मे सबसे ज्यादा 16 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवा की सख्या होती है। युवा वर्ग नियमों के प्रति जागरूक होगा तो हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।