{"_id":"6758d0c606f178802f0276e4","slug":"students-are-expensive-but-parents-are-adamant-on-getting-normal-bicycle-karnal-news-c-18-knl1008-536981-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: विद्यार्थी महंगी तो अभिभावक सामान्य साइकिल दिलाने पर अड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: विद्यार्थी महंगी तो अभिभावक सामान्य साइकिल दिलाने पर अड़े
विज्ञापन
- साइकिल मेले में पहले दिन चार खंडों के 563 विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिलें
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा विभाग की निशुल्क साइकिल योजना का लाभ उठाने के लिए आयोजित जिला स्तरीय मेले में पहले दिन चार खंडों के 563 विद्यार्थी पहुंचें। जिन्होंने अपनी पसंद की साइकिल लेने के लिए बुकिंग कराई। मेले में विद्यार्थी महंगी तो अभिभावक सामान्य साइकिल दिलाने पर अड़े। विद्यार्थियों ने ऊंचे मॉडल की साइकिल पसंद की तो अभिभावक अपने बजट के हिसाब से सामान्य साइकिल के फायदे गिनवाते हुए विद्यार्थियों को मनाते हुए दिखाई दिए।
करनाल स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त साइकिल प्रदान करने के लिए दो दिवसीय साइकिल मेले की शुरुआत हुई। मेले का शुभारंभ समग्र शिक्षा की जिला परियोजना समन्वयक ज्योत्स्ना मिश्रा और जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार का संरक्षण करने के लिए सरकार व शिक्षा विभाग द्वारा अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। मुफ्त साइकिल प्रदान करने की योजना में छठी कक्षा के अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करने के लिए राशि प्रदान की जाएगी, जो अपने स्कूल में दो या अधिक किलोमीटर की दूरी से आते हैं। उन्होंने स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र विद्यार्थी योजना से वंचित ना रहे।
नीलोखेड़ी के विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
मेला संयोजक एवं डीओसी स्काउट सियाराम शास्त्री व प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने बताया कि मेले में सुबह नीलोखेड़ी और निसिंग खंड और शाम के सत्र में इंद्री और घरौंडा खंड के विद्यार्थियों ने आकर साइकिलों का चयन किया। पहले दिन इंद्री खंड के 172, नीलोखेड़ी खंड के 197, निसिंग के 167, घरौंडा के 27 विद्यार्थियों ने साइकिलों का चयन किया।
विज्ञापन
करनाल और असंध के विद्यार्थी आज आएंगे
बुधवार को साइकिल मेले में सुबह के सत्र में करनाल खंड और शाम के सत्र में असंध खंड के विद्यार्थी पहुंचेंगे और अपनी साइकिलों का चयन करेंगे। चार खंडों (इंद्री, नीलोखेड़ी, निसिंग और घरौंडा) से जो विद्यार्थी साइकिलों का चयन करने से किसी कारण से वंचित रह गए हैं, वे बुधवार को मेले में पहुंच कर साइकिल चुन सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी इंद्री की प्रतिनिधि प्रधानाचार्या सुमित्रा शर्मा, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार, स्काउट मास्टर बलराज, बारुराम और कविता उपस्थित रहे।