फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Student was abducted, raped and marriage

छात्रा का अपहरण कर किया दुष्कर्म और शादी

Fri, 26 Feb 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 26 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन

कॉलेज की एक छात्रा का कॉलेज के बाहर से अपहरण करने, दुष्कर्म और जबरदस्ती से शादी के बाद उसे बंधक बनाकर रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत के बाद महिला पुलिस थाने ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।

विज्ञापन


मामला आठ दिसंबर, 2015 का है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी संजीव उसकी मां का मुंहबोला भाई बना हुआ है। छात्रा ने बताया कि वह बीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है और निसिंग के एक कॉलेज में पेपर देने के लिए गई थी। आठ दिसंबर को आरोपी संजीव ने उसका अपहरण कर लिया और उसे अज्ञात स्थान पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसके साथ जबरदस्ती शादी की गई व उसके पहले कैथल के गांव में बंधक बनाकर रखा और बाद में औंगद में बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन


इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई व जान से मारने की धमकी भी दी। छात्रा का कहना है कि वह किसी प्रकार उनके घर से निकल आई और निसिंग थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। 11 फरवरी को दी गई शिकायत के बाद निसिंग थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर महिला थाने को दी शिकायत के बाद पांच आरोपी संजीव, राजबीर, कुशुम, खेमो देवी व अशोक कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी लक्ष्मी देवी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed