फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Student injured in road accident dies

Karnal News: सड़क हादसे में घायल छात्र ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Student injured in road accident dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मॉडल टाउन में कार की टक्कर से घायल बाइक सवार विद्यार्थी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 19 वर्षीय विद्यार्थी गौतम शर्मा चार दिन तक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ता रहा।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई। बसंत विहार निवासी मृतक के पिता अमित शर्मा ने बताया कि उसका बेटा गौतम 12वीं कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन

वह 20 दिसंबर को रात के करीब आठ बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह थोड़ी देर में आ रहा है। इसके बाद जब उसके पास उसकी माता ने फोन किया तो उसने कहा था कि दो मिनट में घर पहुंच जाएगा लेकिन कुछ देर बाद उन्हें हादसे की सूचना मिली। यह हादसा सीसीटीवी में भी कैद हो चुका है। जिसमें एक कार चालक ने दूसरी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में गौतम शर्मा की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगी लेकिन कार चालक ने उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया और कार को लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गांव रसीन का रहने वाला है जो कि पेशे से डॉक्टर है और क्लीनिक चलाता है। इसके बाद वह घायल अवस्था में गौतम को अस्पताल लेकर गए। वहां उसके सिर का ऑपरेशन कराया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed