{"_id":"699f501dfb4d0ff74601ceea","slug":"student-drugged-and-raped-in-hotel-karnal-news-c-18-knl1018-853776-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में किया दुष्कर्म
Thu, 26 Feb 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। एक मेडिकल संस्थान की बीएससी ऑप्टोमेट्री की 19 वर्षीय छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। कुरुक्षेत्र के प्रिंस पर आरोप है। छात्रा को होश आया तो उसने आरोपी से पीजी छोड़ने के लिए कहा। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने मंगलवार शाम को थाना शहर में पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
छात्रा ने थाना शहर पुलिस को शिकायत दी कि 23 फरवरी की शाम करीब 4:30 बजे कुरुक्षेत्र निवासी युवक प्रिंस उनसे मिलने के लिए पहुंचा था। आरोपी ने उसे अपनी गाड़ी में बुलाया। कार में बैठाकर आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उसकी बेहोशी जैसी हालात हो गई। उसी रात को करीब 11:30 बजे आरोपी युवक छात्रा को नमस्ते चौक स्थित सैनी कॉलोनी के पास एक होटल ले गया। आरोपी ने होटल में कमरा लेकर छात्रा से दुष्कर्म किया।
24 फरवरी को सुबह होश आने पर छात्रा ने आरोपी से पीजी में छोड़ने की बात कही। आरोपी प्रिंस ने छात्रा को इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने मंगलवार शाम को मामले की शिकायत थाना शहर पुलिस को दी। थाना शहर प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी प्रिंस के खिलाफ दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्जकर ली है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।