फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stubble smoke increases the risk of congenital asthma in infants

Karnal News: पराली के धुएं से शिशुओं में जन्मजात अस्थमा का खतरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Stubble smoke increases the risk of congenital asthma in infants
- ओपीडी में पहुंचने वाली 200 में से 65 गर्भवतियों में मिल रहीं समस्याएं
विज्ञापन

अनुज शर्मा
करनाल। पराली के धुएं के कारण गर्भवतियों को ही नहीं बल्कि उनके गर्भ में पल रहे शिशु को जन्मजात अस्थमा होने का खतरा बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों की बात करें तो जिला नागरिक अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में रोजाना 200 से अधिक गर्भवतियां जांच कराने पहुंच रही हैं। इनमें से लगभग 60-65 गर्भवतियों में इसका असर देखने को मिल रहा है।

जिला नागरिक अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा सरदाना ने बताया कि पराली के कारण मौसम में वायु प्रदूषण के प्रभाव में आने वाली गर्भवतियों के साथ गर्भ में पल रहा बच्चा भी इसके असर में आ जाता है। कुछ मामलों में गर्भ में पल रहा बच्चा अस्थमा से भी पीड़ित हो सकता है। यह भी संभव है कि बच्चा जीवन भर फेफड़ों की समस्या से ही पीड़ित रहे। उन्होंने बताया कि इसका मुख्य कारण प्रदूषण के कारण गर्भवतियों के गर्भ में पल रहे शिशु तक पर्याप्त ऑक्सीजन न पहुंचना है। वहीं कई मामलों में गर्भवती भी अस्थमा की शिकार हो सकती हैं। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान अस्थमा की दवा लेना खतरनाक होता है। इसके अलावा वायु प्रदूषण के कारण गर्भपात होने व समय से पहले डिलीवरी होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण का गर्भवतियों व शिशुओं पर असर-
- वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से गर्भवती महिलाओं में उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है।
- गर्भ में पल रहे बच्चे का वजन कम हो सकता है।
- बच्चे का जन्म समय से पहले हो सकता है।
- बच्चे में जन्मजात विकृतियां हो सकती हैं।
- बच्चे में अनुचित प्रतिरक्षा प्रणाली विकसित हो सकती है।
- बच्चे में कम संज्ञानात्मक बुद्धि हो सकती है।
- बच्चे में अस्थमा जैसी दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed