फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stubble pile set on fire, case registered

Karnal News: पराली के गठ्ठे में लगाई आग, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Stubble pile set on fire, case registered
करनाल। राहड़ा गांव में लगे पराली के करीब आठ हजार गठ्ठों में किसी ने आग लगा दी। असंध थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में जींद गांव के ढाठस्थ निवासी नरेंद्र ने बताया कि जींद बायो एनर्जी एलएलपी कंपनी में वह मैनेजर है। उन्होंने राहड़ा गांव में मंडी सेंटर में पराली की करीब आठ हजार गांठ इकट्ठी की थी। एक महीने से सुखदेव सिंह निवासी बिलौना को गार्ड की नौकरी पर रखा था। एक नवंबर को साढ़े छह बजे कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके सेंटर पर आए और धमकी दी कि हम यहां पर पराली का भंडार नहीं होने देंगे। तुम किसानों को पराली जलाने नहीं देते और किसानों को परेशान कर रहे हो। इसलिए हम तुम्हें यहां पर भंडार नहीं करने देंगे। जब वहां पर तैनात सुरक्षाकर्मी सुखदेव ने विरोध किया तो उसके साथ उन्होंने मारपीट की। उसी समय अंधेरे में उसमें से एक व्यक्ति ने पराली में आग लगा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed