फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strike to continue until the 30th: Employees' Union

30 तक जारी रहेगी हड़ताल : कर्मचारी संघ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Strike to continue until the 30th: Employees' Union
करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के अह्वान पर 24वें दिन पालिका व फायर कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। कर्मचारियों ने नगर निगम प्रांगण में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल की अध्यक्षता संयुक्त रूप से नगर पालिका शाखा प्रधान राजकुमार व अग्निशमन जिला प्रधान संदीप त्यागी ने की जबकि संचालन पालिका शाखा संगठन सचिव बिन्द्र व अग्निशमन जिला सचिव कमलजीत ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पालिका व फायर की हड़ताल 30 अगस्त तक जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारियों की मानी गई मांगों के पत्र 30 अगस्त तक जारी नहीं किए तो संघ 30 अगस्त को राज्य कार्यकारिणी की बैठक कर इस आंदोलन को और तेज करेगा। आवश्यकता पड़ने पर इस हड़ताल को अनिश्चितकाल हड़ताल में बदलने पर मजबूर होगा। इस दौरान राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने मजबूती से हड़ताल को कामयाब बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नगरपालिका व फायर के 60 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया और उन्हें पुलिस लाइन में बैठाया और लाठीचार्ज किया जिससे कई साथियों को चोटें आईं। मौके पर नगरपालिका से जिला प्रधान सुभाष प्रोचा, पूर्व राज्य सचिव शारदा, राम सिंह, धर्मबीर राणा, देवेंद्र सिंह, सुनील राणा, विजय शर्मा, ओमप्रकाश सिंहमार, सियानंद प्रोचा, राजीव, रवि, जोनी , राजिन्दर , ओपी माटा ,शीशपाल कामरेड सहित पालिका व फायर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed