फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Some arrived barefoot, while others joined the Aarti holding lamps in their hands.

Karnal News: कोई नंगे पांव पहुंचा तो काई हाथों में दीप लेकर आरती में हुआ शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Some arrived barefoot, while others joined the Aarti holding lamps in their hands.
कलायत के प्राचीन कपिल मुनि तीर्थ पर संध्या आरती के दौरान उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के कपिल मुनि तीर्थ पर आयोजित संध्या वंदना कार्यक्रम में सरोवर तट पर उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान कपिल मुनि की महिमा के जयघोष और भजनों से तीर्थ परिसर गूंज उठा। जैसे ही भगवान कपिल मुनि की वंदना और संध्या आरती की स्वर लहरियां उठीं शहर के कोने-कोने से महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे तीर्थ की तरफ उमड़ पड़े। कोई नंगे पांव श्रद्धा से पहुंचा तो कोई हाथों में दीप और बाती लेकर आरती में शामिल हुआ।

श्री कपिल मुनि तीर्थ कमेटी के संयोजन में मंदिर पुजारी संजय गौतम और अनिरुद्ध गौतम ने धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करवाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऑनलाइन आरती से जुड़े वहीं देश-प्रदेश और विदेशों में रह रहे भारतीयों ने भी करीब 100 वर्षों बाद शुरू हुई संध्या आरती की सराहना की। मुख्य अतिथि भाजपा प्रांतीय सचिव अमरपाल राणा, समाजसेवी अशोक कुमार, सांसद नवीन जिंदल के प्रतिनिधि रवींद्र धीमान, प्रधान राजू कौशिक और राजीव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed