{"_id":"66aec1f046c6749dfa0cc53e","slug":"strike-of-outsourced-part-two-workers-ends-karnal-news-c-18-knl1008-445040-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आउटसोर्स पार्ट दो कर्मियों का धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आउटसोर्स पार्ट दो कर्मियों का धरना समाप्त
विज्ञापन
सरकार ने नियमित करने का किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आउटसोर्स पार्ट-दो कर्मचारी संगठन ने लघु सचिवालय के सामने चल रहे धरने को 15वें दिन समाप्त कर दिया। प्रधान राम रतन ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर उनके हक में बड़ी घोषणा हो सकती है। शुक्रवार देर रात तक मुख्य प्रधान सचिव हरियाणा सरकार से संगठन की तीसरे दौर की लगभग आधे घंटे बातचीत हुई।
वार्ता में पार्ट-दो कर्मचारियों की कम से कम समय की नियमितीकरण पॉलिसी की मांग को मान लिया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा 15 अगस्त को मुख्यमंत्री की ओर से की जाएगी। सभी पार्ट-2 कर्मचारियों को इसका लाभ 24 अगस्त तक दे दिया जाएगा। शनिवार को धरना स्थल पर मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला पहुंचे। उन्होंने कहा कि संगठन की सभी मांगें सरकार ने मान ली हैं। सभी पार्ट-दो कर्मचारियों को जल्द लाभ दिया जाएगा।
राज्य प्रधान राम रतन व प्रदेश कार्यकारिणी ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। मौके पर राज्य महासचिव योगेश चंद्र, प्रेस सचिव सतवीर, संयोजक संदीप देशवाल, सह संयोजक रवि शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर संजय मुंडे, धर्मेंद्र दहिया, रविंद्र कुमार, रोहित कुमार, रंजना, दर्शन हुडा, जसपाल टोपरा, सुदीप सांगवान, अमित पांचाल, प्रदीप राणा, ओम राम, राजकुमार, मुकेश पटवारी, नवीन कुमार, विनीता, संजय व सुखबीर मौजूद रहे।