फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strictness on anti-social elements, opened history sheet of 133

असामाजिक तत्वों पर सख्ती, 133 की खोली हिस्ट्रीशीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Strictness on anti-social elements, opened history sheet of 133
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। आतंकियों की गिरफ्तारी और शहर की दीवारों पर नफरत फैलाने वाले नारे लिखने व असंध के अस्पताल में रंगदारी के लिए सरेआम फायरिंग करने जैसे मामले सामने आ चुके हैं। ये लोग जिले की शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने ऐसे असामाजिक तत्वों और आपराधिक किस्म के 133 लोगों को चिंह्ति कर जिले के अलग-अलग थानों में उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब इन आदतन अपराधियों की लगातार जांच की जाएगी। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ करनाल जिले के अलावा अन्य जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के गलत चरित्र वाले लोगों पर नजर रखें। विभिन्न मामलों में इनकी संलिप्तता सत्यापित करना सुनिश्चित करेें। इन आरोपियों के बारे में खुफिया तंत्रों के माध्यम से भी जानकारी ली जाएगी। सभी थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेगे कि गलत चरित्र का व्यक्ति यदि अपनी रिहायश छोड़कर चला जाता है तो उसकी वर्तमान रिहायश के बारे में गहनता से पूछताछ कर उस दिन का डाटा संबंधित रजिस्टर में दर्ज करना होगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में आदतन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर निगरानी रखने, साथ ही जो व्यक्ति लंबे समय से किसी भी तरह के अपराधों में संलिप्त न रहे हों और अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक साधारण व्यक्ति की तरह अपना जीवन यापन कर रहा हो, उस व्यक्ति की हिस्ट्रीशीट बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस थाने में कितने हिस्ट्रीशीटर
शहर 11
सिविल लाइन 03
सदर 12
बुटाना 07
तरावडी 07
मधुबन 06
घरौंडा 15
कुंजपुरा 12
इंद्री 11
असंध 14
निसिंग 08
रामनगर 06
निगदू 05
सेक्टर-32/33 12
मुनक 04
कुल 133
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed