फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Strict action should be taken against careless contractors: Harvinder

लापरवाह ठेकेदारों पर हो सख्त कार्रवाई : हरविंद्र्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 03:11 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against careless contractors: Harvinder
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि समय पर विकास कार्य शुरू न करने वाले व अधूरा काम छोड़ने वाले ठेकेदारों पर तुरंत कार्रवाई करें। यदि ऐसा नहीं किया गया तो माना जाएगा कि अधिकारियों की ठेकेदार के साथ मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के चार-चार महीने बाद भी विकास कार्य शुरू नहीं हो पाते। ऐसा नहीं होना चाहिए।
वे सोमवार को लघु सचिवालय में डीसी उत्तम सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ विकास कार्यों एवं सीएम की घोषणाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी धन से कोई खुला खेल खेलता रहे यह मंजूर नहीं। जनप्रतिनिधि होने के कारण लोग उनसे सवाल पूछते हैं कि कार्य पूरे क्यों नही हो रहे? ऐसे में जवाब देना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें ताकि कार्यों में पारदर्शिता नजर आए। भ्रष्टाचार तो अपराध है ही उससे बड़ा अपराध विकास कार्यों को रोके रखना है। जनता के बीच में जवाबदेही हमारी है और प्रशासनिक अधिकारी निडर होकर काम करें। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्क आर्डर जारी करने के बाद भी जो कार्य ठेकेदारों ने शुरू नहीं किए उनकी सूची उन्हें उपलब्ध करवाएं। ऐसे ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया जाए या ठेका रद्द हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed