फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Street vendors will sell food items wearing caps and gloves

Karnal News: टोपी, ग्लब्स पहनकर खाद्य सामग्री बेचेंगे रेहड़ी संचालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Street vendors will sell food items wearing caps and gloves
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। जिले में नगर निगम करनाल सहित जो कोई भी स्थानीय निकाय नहीं कर सका, वह स्वच्छता को लेकर अनोखा नियम नगरपालिका घरौंडा ने लागू किया है।
ये कितना लागू हो पाएगा, ये तो समय ही बताएगा लेकिन नए नियम के अनुसार अब नगरपालिका क्षेत्र के सभी खाद्य वस्तुएं बेचने वाले रेहड़ी संचालक सिर पर टोपी पहने और हाथों में ग्लब्स पहनकर खाद्य वस्तुए बनाते और परोसते नजर आएंगे।
इसके पीछे ग्राहकों को स्वच्छ खाद्य वस्तुएं मुहैया कराने की मंशा तो है ही, इससे लोगों का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इसके लिए पालिका कर्मियों ने बुधवार को शहर के दुकानदारों को पोस्टर और पत्रक बांटकर आग्रह किया। बता दें कि शहर में जगह जगह रेहड़ी लगाने से अतिक्रमण बढ़ रहा है। रेहड़ी संचालक खाना, अन्य खाद्य सामग्री तैयार करते और परोसते समय स्वच्छता का भी अपेक्षित ध्यान नहीं रख पाते हैं।
विज्ञापन

न तो सिर पर टोपी पहनते और न ही हाथों में ग्लब्स। जिससे बीमारी फैलने की संभावना रहती है। जिसको लेकर नगरपालिका अधिकारियों ने एक शहर में सर्वे कराया था, जिसमें बहुत कम दुकानदार व रेहड़ी संचालक ही सिर पर टोपी व हाथों में ग्लब्स पहने मिले थे, वह भी बड़े होटल या रेस्टोरेंट में। इसके बाद नगरपालिका ने ये कदम उठाया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन ने रेहड़ी संचालकों को निर्देश भी दिए हैं कि सेन चौक, महाराणा प्रताप, विश्वकर्मा चौक सहित भीड़भाड़ क्षेत्र में रेहड़ी न लगाए और जहां पर भी रेहड़ी लगाएं अपनी रेहड़ी के सामने पार्किंग न होने दें और सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए डस्टबिन भी जरूर रखें।
पालिका प्रशासन के निर्देश का पालन करें रेहड़ी संचालक : सचिव
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगरपालिका ने शहर में एक सर्व के बाद पाया गया कि रेहड़ी संचालक खाद्य सामग्री पकाते समय सिर पर टोपी व हाथों से ग्लब्स नहीं पहनते हैं। जिससे बीमारी भी फैलने की आशंका हो सकती है।

इसलिए रेहड़ी संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि वे खाद्य पदार्थ बनाते समय सिर पर टोपी व हाथों में ग्लब्स जरूर पहनें। साथ ही अपनी रेहड़ियों के आगे बाइक व अन्य वाहन खड़ा न होने दे, ताकि जाम की स्थिति से निजात मिल सके। सभी दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों को पत्रक भी दिए गए हैं। अभी तो समझाया है, बाद में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed