फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Street vendors get eight representatives, Town Vending Zone Committee to be formed tomorrow

Karnal News: पथ विक्रेताओं को मिले आठ प्रतिनिधि, कल बनेगी टाउन वेंडिंग जोन कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Street vendors get eight representatives, Town Vending Zone Committee to be formed tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के पथ विक्रेताओं को पहली बार निगम में संगठित और मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है। नगर निगम ने शहर के पथ विक्रेताओं में से आठ सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है। आठ प्रतिनिधि पदों के लिए निगम के पास मात्र आठ ही आवेदन आए थे। सभी को निर्विरोध चुना गया। इन प्रतिनिधियों के साथ शहर के 12 लोगों को शामिल कर टाउन वेंडिंग जोन कमेटी का गठन किया जाएगा।
इन 12 लोगों में सामाजिक संस्थाओं से लेकर व्यापार मंडल और निगम के अधिकारी, कर्मचारी, पार्षद शामिल होंगे। 20 सदस्यीय टाउन वेंडिंग जोन कमेटी का गठन सोमवार को होगा। इसके तुरंत बाद नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। ये कमेटी निगम अधिकारियों के साथ मिलकर पथविक्रेताओं के लिए निर्धारित योजनाओं पर पारदर्शिता के साथ काम करने में सहायक होगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि चुनाव में सामाजिक संतुलन को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। समिति में महिला (अनुसूचित जाति) वर्ग से पूजा, महिला (अन्य पिछड़ा वर्ग) रूबी देवी, महिला (सामान्य) रेखा, अनुसूचित जाति राकेश कुमार, अन्य पिछड़ा वर्ग से महाबीर, सामान्य वर्ग से टिंकु कुमार सिंह, अल्पसंख्यक से धीरज और दिव्यांग वर्ग से पंकज को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की सिटी मिशन मैनेजमेंट शाखा के एसएमआईडी संजय कुमार ने बताया कि शहर में 14,198 पंजीकृत पथ विक्रेता हैं। आठ सदस्यों के चुनाव के लिए आठ ही आवेदन आए थे। हर पद के लिए एक आवेदन। सभी निर्विरोध चुने गए। यह चुनाव हरियाणा नगर पालिका स्ट्रीट वेंडर्स की आजीविका संरक्षण एवं स्ट्रीट वेंडिंग विनियमन अधिनियम के तहत कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed