फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Stray cattle at Noor Mahal Chowk could cause accidents.

Karnal News: नूर महल चौक पर लावारिस गोवंश से हादसे की आशंका

Sat, 22 Nov 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 22 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Stray cattle at Noor Mahal Chowk could cause accidents.
नूर महल चौक पर लावारिस गोवंश से हादसे की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के नूर महल चौक पर पिछले दो महीनों से लावारिश गोवंश घूम रहे हैं। कई बार ये गोवंश सड़क के बीच में आ जाते हैं। सड़क पर बैठ जाते हैं। इससे जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बारे में शिकायत के बाद भी इनको हटाने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय निवासी प्रवीण ने बताया कि गोवंश सड़क पर अचानक सामने आ जाते हैं। इससे दोपहिया वाहन चालक ब्रेक लगाने पर संतुलन खो बैठते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते हैं।पवन सैनी का कहना है कि इन बेसहारा गोवंशों के कारण यातायात बाधित होता है। गोवंश काफी देर तक बीच सड़क पर ही बैठ जाते हैं। ऐसे में वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।
विज्ञापन

नूर महल चौक पर चाय की रेहड़ी लगाने वाले सुबोध कुमार ने बताया कि नगर निगम और प्रशासन को इस समस्या की जानकारी कई बार दी गई लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमन प्रीत का कहना है कि नूरमहल चौक से होकर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सुबह और शाम के समय ट्रैफिक सबसे ज्यादा रहता है। इसी बीच यदि अचानक सड़क पर आ जाते हैं तो चालक के पास संभलने का पर्याप्त समय नहीं बचता।

सुनीता ने बताया कि बीते दो महीनों में कई बाइक सवार गोवंशों के कारण चोटिल हुए हैं और कारों व स्कूटरों को भारी नुकसान पहुंचा है। अकसर ये गोवंश सड़क के बीचों बीच लड़ाई करते हुए भी देखे जाते हैं।


शहरवासियों की मांग है कि नूरमहल चौंक और आस-पास के क्षेत्रों में तुरंत विशेष अभियान चलाकर आवारा गोवंशों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जाए।

------------
गोवंश की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने निगम में शिकायत दे दी है। बहुत जल्द इन्हें यहां से हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। लोगों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। -बेबी, पार्षद वार्ड-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed