फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   STP treated water will reach green belt-parks

ग्रीन बेल्ट-पार्कों तक आएगा एसटीपी का उपचारित पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
STP treated water will reach green belt-parks
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। करोड़ों रुपये की लागत से बने एसटीपी से हर रोज उपचारित होकर निकलने वाले लाखों लीटर पानी को उपयोग में लाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए नगर निगम ने तय किया है कि एसटीपी से सीधी पाइप लाइन को ग्रीन बेल्ट व पार्कों तक लाया जाएगा, जिससे उपचारित पानी से पेड़ पौधों की सिंचाई हो सके। वहीं हर रोज सिंचाई पर व्यय होने वाला भूमिगत पानी बच सके। इसके लिए निगमायुक्त ने इंजीनियरों को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। महापौर रेणू बाला गुप्ता की मौजूदगी में निगमायुक्त नरेश नरवाल ने वार्ड-12, 13 व 14 के पार्षदों के साथ बैठक में कई अन्य विकास कार्यों को हरी झंडी दी। इसमें वार्ड-14 के पार्षद रामचंद्र काला अनुपस्थित रहे।
वार्ड-12 की पार्षद मोनिका गर्ग ने वार्ड के सभी 17 पार्कों में सफाई के साथ उनमें हाई मास्ट लाइटें लगाने, चार चमन एरिया में दूषित पानी की समस्या, सीवर लाइनों की सफाई में जेटिंग व बकेट मशीनों से कराने, संत नगर व दयाल सिंह कॉलोनी में नए नलकूप लगाने की मांग रखी। इन सभी कार्यों को हरी झंडी दे दी गई।
विज्ञापन

वार्ड 13 पार्षद ईश गुलाटी ने वार्ड में तीन नए नलकूप लगाने, आजाद नगर में मौजूदा नलकूप से पर्याप्त पानी न मिलने, बिजली कटों के कारण कॉलोनी के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने, कुछ जगह पेयजल की पुरानी हो चुकी लाइनों को बदलने, स्ट्रीट लाइटें लगवाने, निगम की कुछ सेवाएं पुराने कार्यालय में करने की मांग रखी। निगमायुक्त ने बताया कि वार्ड 13 में तीन किमी पेयजल लाइनें डाली जा चुकी हैं। अधूरी चौपाल के निर्माण को पूरा करने के लिए उन्होंने एक्सईएन मोनिका शर्मा को निर्देश दिए। वार्ड में जिन सड़कों के पैच वर्क करने हैं और जहां-जहां सीवर के कवर टूटे हैं, उन्हें ठीक करवाएं। नालियों की सफाई के लिए स्वच्छता अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में उप निगमायुक्त अरुण कुमार, कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल, अनुभाग अधिकारी सत प्रकाश गांधी, इंजीनियरिंग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी तथा सफाई शाखा के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रॉपर्टी टैक्स से साथ जुड़ेगा पानी, सीवरेज का बिल
आयुक्त ने बताया कि निगम ऐसी योजना बना रहा है, जिसमें प्रॉपर्टी टैक्स के साथ पानी और सीवरेज का बिल भी जोड़ा जाएगा, इससे नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी और निगम को भी संयुक्त बिल की कलेक्शन से आमदनी होगी। यह कार्य निगम में चल रहे प्रॉपर्टी टैक्स आईडी की करेक्शन अवधि के बाद शुरू करेंगे।
शीघ्र शुरू होगी सिंगल विंडो सिस्टम
निगमायुक्त ने बताया कि निगम जल्द सिंगल विंडो सिस्टम लाने जा रहा है। इसमें टोकन सिस्टम को शुरू किया जाएगा, जिससे नागरिकों को सुविधा मिलेगी और उनके समय की बचत भी होगी।

सफाई कर्मियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लगेगी
निगमायुक्त ने बताया कि दो मई से सफाई कर्मियों के अंतर वार्ड तबादलों की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी। सभी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से लगवाई जाएगी। इसके लिए दिशा निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed