फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Storm water pipeline will be laid from Kachhwa Road to Ramnagar drain.

Karnal News: काछवा रोड से रामनगर नाले तक बिछेगी स्ट्राॅम वाटर पाइपलाइन

Fri, 17 Oct 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 17 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Storm water pipeline will be laid from Kachhwa Road to Ramnagar drain.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वार्ड-20 स्थित गांधी नगर के लोगों को अब हर साल बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नगर निगम ने काछवा रोड से रामनगर नाले तक स्ट्राॅम वाटर पाइप लाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर करीब 41 लाख रुपये की लागत आएगी और इसके पूरा हो जाने के बाद कॉलोनी के लगभग 10 हजार लोगों को बरसात में जलभराव से छुटकारा मिल जाएगा। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं और कार्य आवंटन के बाद जल्द पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा। छह माह में काम पूरा कर लिया जाएगा।


हर बरसात में होती है सड़कों और गलियों में जलभराव की समस्या

गांधी नगर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में कई वर्षों से बरसात के दौरान जलभराव की समस्या बनी थी। नालियों की सीमित क्षमता और निकासी मार्ग न होने के कारण बारिश का पानी घंटों तक गलियों में भरा रहता था। इससे न केवल लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती थी, बल्कि बदबू और मच्छरों की समस्या बढ़ जाती थी। स्थानीय निवासी संजय कुमार, प्रदीप व श्याम सिंह ने बताया कि बारिश के दिनों में घरों में पानी भर जाना आम बात थी। अब स्ट्राॅम वाटर ड्रेनेज परियोजना से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के अनुसार यह परियोजना बारिश के पानी की जलभराव की स्थायी रोकथाम के लिए शुरू की जा रही है। इससे बरसाती पानी की निकासी हो सकेगी। जिससे क्षेत्र में पानी रुकने की संभावना समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed