फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   storm stop satabdi and paschime express

तूफान ने रोकी शताब्दी व पश्चिम एक्सप्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
storm stop satabdi and paschime express
करनाल। अंधड़ की वजह से वीरवार दोपहर दिल्ली की तरफ से अंबाला की ओर जा रही मालगाड़ी की तिरपाल उड़कर रेलवे बिजली लाइन (ओएचई) में चिपक गई। जिससे रूट पर रेलवे संचालन प्रभावित हो गया और चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही 02046 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन करनाल रेलवे स्टेशन पर 43 मिनट खड़ी रही। इस कारण शताब्दी में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह ट्रेन दोपहर 1.56 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची और लाइन क्लीयर होने पर 2.39 बजे रवाना हुई। दूसरी गाड़ी अमृतसर-बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन भैणी खुर्द स्टेशन के समीप दोपहर 2.12 बजे से 2.38 बजे तक 26 मिनट खड़ी रही। बाद में यह गाड़ी 2.46 बजे करनाल स्टेशन पर पहुंची और यहां से 2.50 बजे दिल्ली की तरफ रवाना हुई।
विज्ञापन

रेलवे लाइन किलोमीटर नंबर 118 के समीप तेज आंधी के दौरान अंबाला की ओर जा रही मालगाड़ी की पॉलिथीन की तिरपाल उड़कर अचानक बिजली लाइन से चिपकने की सूचना स्थानीय रेलवे प्रबंधन को मिली तो कर्मचारी तुरंत रेलवे टावर वैगन लेकर मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद बिजली तारों से चिपकी पॉलिथीन को हटाया गया। उसके बाद रेलवे यातायात सुचारू हुआ। शताब्दी एक्सप्रेस व अमृतसर-बांद्रा ट्रेन को करनाल क्षेत्र में रोकना पड़ा।
विज्ञापन

ये गाड़ी इतने मिनट हुई लेट
गाड़ी नंबर 02057 ऊना हिमाचल जनशताब्दी स्पेशल नई दिल्ली से ऊना-हिमाचल निर्धरित समय से 20 मिनट लेट रही। इस ट्रेन के ठहराव का समय शाम 4.39 बजे है। अमृतसर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल 01058 गाड़ी अपने निर्धारित समय शाम 5.39 के बजाय नौ मिनट लेट रही। नेताजी एसएफ स्पेशल हावड़ा-कालका 02311 गाड़ी 20 मिनट लेट हुई। पूणे-जम्मूतवी 01077 गाड़ी भी 21 मिनट लेट रही। आरपीएफ का कहना है कि तार में पॉलिथीन उलझने की सूचना पर आरपीएफ कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed