{"_id":"678d640d7d85e9d3fb065c2a","slug":"stone-pelting-in-sadar-bazaar-bike-set-on-fire-karnal-news-c-18-knl1008-564049-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सदर बाजार में पथराव, बाइक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सदर बाजार में पथराव, बाइक में लगाई आग
विज्ञापन
दो पक्ष हुए आमने-सामने, पुलिस के आने तक भागे
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सदर बाजार में रविवार की देर शाम दो पक्षों जमकर पथराव हो गया। जिससे यहां भगदड़ मच गई। इस दौरान एक बाइक में आग लगा दी गई और एक में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची मगर आरोपी भाग निकले। मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सदर बाजार में अचानक दो पक्ष भिड़ गए। आमने-सामने आते ही दोनों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया और मारपीट होने लगी। एक पक्ष के लोगों ने एक बाइक में तोड़फोड़ की तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोधी पक्ष के लोगों की बाइक को आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि रंजिश को लेकर दो पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया है। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। देर रात तक सदर बाजार में पुलिस बल तैनात था।
बता दें यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी दो पक्षों में पथराव हो चुका है। फिलहाल कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि रंजिश के कारण पथराव हुआ है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है